
Weather Update :मध्य प्रदेश में बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया है। वहीं आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। मौसम विभाग ने आज भी अधिकांश जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, भोपाल, नर्मदापुरम समेत 18 से ज्यादा जिलों में बारिश होगी। बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम में गरज-चमक के साथ पानी गिर सकता है। साथ ही इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में कई जगहों पर भी बारिश हो सकती है। भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ने की संभावना है।
मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, अरब सागर से आ रही नमी से दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश में एक साथ कई सिस्टम एक्टिव हैं जिसकी वजह से लगातार बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों में राजधानी भोपाल सहित इंदौर, नर्मदापुरम, छतरपुर, मुरैना, सतना, शहडोल, अनूपपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, सीहोर, रायसेन, मंदसौर, उज्जैन, शाजापुर, देवास और रतलाम जिलों के कई हिस्सों में बारिश देखी गई। इन स्थानों पर तेज आंधी भी चली।
Updated on:
8 May 2025, 9:47 AM IST
Published on:
8 May 2025, 9:47 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.