3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्दी से राहत, 11 साल बाद फरवरी में 34 डिग्री तापमान

weather update: प्रदेश में 22 स्थानों पर अधिकतम तापमान 30-34 पहुंचा14 जिलों पर 15 के पार न्यूनतम तापमान गर्मी की दस्तकधार सबसे अधिक तो दतिया में कम तापमान

less than 1 minute read
Google source verification

weather update : इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी हवा आना बंद हो गई है और हवा का रूख दक्षिण पश्चिमी हो गया है। ऐसे में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। अनेक स्थानों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में सर्दी से राहत मिली है और गर्मी जैसा अहसास होने लगा है। प्रदेश में 22 स्थानों पर अधिकतम तापमान जहां 30 से 34 डिग्री के बीच पहुंच गए हैं, वहीं अनेक स्थानों पर न्यूनतम तापमान भी 15 से 19 डिग्री के बीच चल रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण सोमवार के बाद ग्वालियर, चंबल सहित प्रदेश के उत्तरी हिस्से में बारिश हो सकती है।

जेट स्ट्रीम के कारण गिर सकता है तापमान

मौसम विज्ञानी ने बताया कि फिलहाल मौसम इसी तरह रहेगा। इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ है, इसके साथ ही मध्य पाकिस्तान में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। साथ ही जेट स्ट्रीम का भी प्रभाव है। इस समय अरब सागर से नमी आ रही है, जिसके कारण हल्के बादल बन रहे हैं। इन सिस्टमों के कारण 20 से ग्वालियर, चंबल सहित उत्तरी मप्र में कुछ स्थानों पर बारिश की िस्थति बन सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद उत्तरी हवाओं और जेट स्ट्रीम के प्रभाव के कारण तापमान में गिरावट हो सकती है।

प्रदेश के सबसे अधिक व कम तापमान वाले जिले

न्यूनतम तापमान वाले जिले

दतिया- 9.0

ग्वालियर- 10.0

रीवा -10.0

खजुराहो- 10.8

पचमढ़ी -11.4

अधिकतम तापमान वाले जिले

धार- 34.2

दमोह- 34.0

रतलाम- 33.2

भोपाल - 33.2

उज्जैन- 33.2