30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Wedding Rituals: शादी की इन रस्मों से बर्बाद हो जाते हैं परिवार, रिश्तों में आ जाती हैं दूरियां

Wedding Rituals: क्या आप जानते हैं कि कुछ रस्में घर-परिवार को बर्बादी के कगार पर ला सकते हैं। अगर नहीं तो इस खबर को जरूर पढ़ लें। यहां हम आपको बता रहे हैं उन रस्मों के बारे में जो परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम को खत्म कर मनमुटाव पैदा करती हैं और धीरे-धीरे रिश्तों को खत्म कर देती हैं...

3 min read
Google source verification
wedding_rituals_in_hindu_families_1.jpg

Wedding Rituals: सनातन धर्म में शादी के दौरान कई रस्मों-रिवाज तय किए गए हैं। वहीं शादी के बाद भी ससुराल पहुंचने पर दुल्हन को पति के साथ कई रस्मों को पूरा करना होता है। इन रस्मों के बिना शादी को अधूरा माना जाता है। इसलिए घर-परिवार के बड़े इन रस्मों को नए नवेले जोड़े से जरूर करवाते हैं। क्या आप जानते हैं कि कुछ रस्में घर-परिवार को बर्बादी के कगार पर ला सकते हैं। अगर नहीं तो इस खबर को जरूर पढ़ लें। यहां हम आपको बता रहे हैं उन रस्मों के बारे में जो परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम को खत्म कर मनमुटाव पैदा करती हैं और धीरे-धीरे रिश्तों को खत्म कर देती हैं...

ये भी पढ़ें: Hariyali Teej Make up Tips: हरियाली तीज पर कुछ ऐसा मेकअप लुक आपको बना देगा सबसे खूबसूरत...

खिचड़ी खिलाने की रस्म

भारत के कुछ हिस्सों में शादी के दौरान यह रस्म जरूर की जाती है। इस रस्म में दूल्हे के सामने बहुत से आइटम परोसे जाते हैं। लेकिन वह यह सब चीज तब तक नहीं खा सकता जब तक वह अपनी पसंद का कोई उपहार तोहफे में ना ले ले। ऐसे में कई बार यह रस्म भी परेशानियों का कारण बनती है। दरअसल कई बार ऐसा होता है कि दूल्हे को जो तोहफा चाहिए वो दुल्हन के घर वालों के पास उपलब्ध ही नहीं हो पाता। ऐसे में यह रस्म भी रिलेशनशिप बिगाडऩे का कारण बन जाती है।

रिबन काटने की रस्म

कई शादी समारोह में रिबन काटने की रस्म भी अदा करवाई जाती है। इस रस्म को दूल्हे की मंडप में एंट्री से पहले निभाया जाता है। इस रस्म में लड़की वाले लड़के वालों से पैसे मांगते हैं। जहां कई बार जेब खाली करने पर दूल्हे का मुंह बन जाता है। उसे लगता है कि सबके सामने इन्सल्ट हुई है और नतीजा मनमुटाव के रूप में सामने आता है।

दरवाजे पर रोके की रस्म

यह रस्म फेरे के बाद दूल्हा-दुल्हन के कमरे के बाहर की जाती है। वहीं यह रस्म सबसे ज्यादा लोकप्रिय रस्म है। यहां दुल्हन की बहन को दूल्हे के द्वारा पैसे दिए जाते हैं। लेकिन कई बार कम पैसे मिलने पर सालियां बुरा मान जाती हैं और रिश्तों पर इसका असर नजर आता है।

ये भी पढ़ें: RTI का जवाब देख एक व्हिसल ब्लॉअर की हालत हुई इतनी खराब कि ले जानी पड़ी SUV, जानिए आखिर क्या है मामला

नाक खींचने वाली रस्म

दुल्हा जैसे ही बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचता है, तो दुल्हन की मां दूल्हे की आरती उतारकर उसका स्वागत करती है और उसके बाद मजाक में उसकी नाक खींचती है। वैसे तो यह रस्म बहुत ही प्यारी और अपनी सी लगती है। लेकिन कई लोग इस रस्म को पसंद नहीं करते, वहीं दूल्हा भी कई बार इस रस्म से बिगड़ जाता है, जिससे आपसी मनमुटाव पैदा हो जाता है। आगे चलकर यही रस्म रिश्तों में तनाव, दूरियां बढ़ा देती है।

जूता चुराई रस्म

यह रस्म सनातन धर्म के अलावा भी कई परिवारों में निभाई जाती है। कई जगह इस रस्म को मजाकिया तौर पर लिया जाता है। और यही मजाक बढ़ते-बढ़ते लड़ाई का कारण तक बन जाता है। इस रस्म में दूल्हे की सालियां दूल्हे के जूते छिपा देती हैं और उन्हें वापस देने के बदले पैसों की डिमांड करती हैं। यह रस्म अक्सर साली और जीजा के बीच लड़ाई का कारण बनती है। वहीं रिश्ते-नातेदार भी नाराज हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें: चीतों की लगातार मौत पर विदेशी Cheetah Experts की सरकार को सलाह, 2024 में भारत लाए जाएंगे शॉर्टलिस्ट किए दक्षिण अफ्रीका के 10 युवा चीते

Story Loader