23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी के पैरों का आकार बता देता है पति के जीवन का राज, गौर करें ये 5 बातें

पत्नी के पैरों का आकार बता देता है पति के जीवन का राज, गौर करें ये 5 बातें

3 min read
Google source verification
astrology

astrology

भोपाल। कहा जाता है कि सृष्टि की सबसे अद्भुत रचना है मनुष्य का शरीर। वैसे भी कहा जाता है महिला के शरीर के अंग अपने आप में ही कई बातें बोलते हैं। इस बात से शायद ही किसी को इंकार होगा कि हमारे शास्त्रों, पुराणों और वेदों ने मानव जीवन के हर संभव-असंभव पहलू तक अपनी पहुंच बनाई हुई है। जिनके जरिए भविष्य के भी कई रहस्य की बारीकियों का समझा जा सकता है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा जी बताते हैं कि एक सामुद्रिक शास्त्र में मनुष्य के हाव-भाव, चेहरे और शारीरिक बनावट के आधार पर कई पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई है। जिसके अनुसार स्त्री के पांव उसके पति के भविष्य के बारे में भी काफी कुछ बताते हैं। आप भी जानिए की पति के भविष्य के बारे में क्या बोलते हैं स्त्री के पैर...

- लगभर हर स्त्री के पैर में कुछ खास निशान होते हैं, जो उसके पति के भविष्य के बारे में संकेत देते हैं। इसके अलावा पैरों का आकार भी ये बताता है कि संबंधित स्त्री का दांपत्य जीवन कैसा रहेगा। ऐसे भी पुराणों के अनुसार पति-पत्नी को एक-दूसरे का पूरक माना जाता है। इसी बात को आधार बनाकर यह बताया गया है कि स्त्री हो या पुरुष, उनके शरीर पर कुछ ऐसे निशान होते हैं जो उनके जीवनसाथी से जुड़े होते हैं।

- शास्त्र के अनुसार, अगर किसी स्त्री के पांव के तलवों पर चक्र, ध्वज या स्वास्तिक का निशान होता है तो उस संबंधित स्त्री से विवाह करने वाले पुरुष को राज सुख प्राप्त होता है। वह राजा की तरह जीवन व्यतीत करता है और उसकी पत्नी को रानी का सम्मान प्राप्त होता है।

- जिस स्त्री के पैर के तलवों के गद्देदार हिस्से पर कोई रेखा पैर उंगुलियों की तरफ ऊपर जा रही होती है, तो यह उस स्त्री के पति के लिए काफी शुभ कहलाता है। ऐसी स्त्री पति के प्रति पूर्णतः समर्पित होती है। उन्हें जीवन में सफलता और खुशी प्राप्त होती है।

- शास्त्र में बताया गया है कि यदि किसी स्त्री के पांव की दूसरी उंगुली, जिसे तर्जनी भी कहा जाता है, अन्य उंगुलियों से बड़ी होती है तो ऐसी स्त्री अपने पति के साथ कंधे से कंधे मिलाकर साथ चलने में विश्वास करती है। विपरीत विचारों के चलते आपसी सामंजस्य बनाने के लिए अधिक प्रयास करना पड़ सकता है।

- शास्त्र के अनुसार, अगर चलते समय स्त्री के पैर की कनिष्ठिका और अनामिका उंगुली जमीन को स्पर्श नहीं करती तो यह कम उम्र में विधवा हो जाने का संकेत हो सकता है।

- अगर किसी स्त्री के पैर के तलवों पर कमल या छत्र का निशान बना होता है तो, यह इस बात का संकेत है कि संबंधित स्त्री का पति राजनीति के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेगा और उसे समाज में मान-सम्मान प्राप्त होने के साथ ही हमेशा प्रसिद्धि व समृद्धि का साथ मिलेगा।

- अगर अनामिका उंगुली की लंबाई, अंगूठे और तर्जनी उंगुली से अधिक बड़ी है तो यह इस बात की ओर इशारा करता है कि वह स्त्री अपने पति के लिए चिंता का सदैव कारण बनी रह सकती है।

- यदि किसी स्त्री के पैर की मध्यमा और अनामिका उंगुली की लंबाई लगभग समान होती है तो उसके पति की आर्थिक स्थिति को लेकर हमेशा समस्या बनी रह सकती है। हालांकि ऐसी स्त्री की अपने ससुराल में सभी से अच्छी बनती है, लेकिन पति के साथ संबंध हमेशा खटास से भरे रहते हैं।