4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिन पर लगाया था रेप का आरोप, जेल भिजवाया, उन्हीं ने कराई इस लड़की की शादी

आरोपी युवकों ने रविवार को गांव की इस बेटी का धूमधाम से निकाह किया और नम आंखों से पिया के घर के लिए विदा किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

rb singh

•

Updated: 16 Jan 2017, 11:14 AM IST

bairsiya

bairsiya

भोपाल/बैरसिया.
एक युवती ने पिता के कहने पर जिन युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया। आज उन्हीं ने हंसी-खुशी युवती को बाबुल के आंगन से विदा करने की रस्म निभाई। विदाई के वक्त वधू पक्ष ही नहीं, बल्कि वर पक्ष के लोग भी आंखों से आंसू नहीं रोक पाए। वाकया जमूसर कला का है। यहां आरोपी युवकों ने रविवार को गांव की इस बेटी का धूमधाम से निकाह किया और नम आंखों से पिया के घर के लिए विदा किया।



MUST READ: LUCKY कुत्ते की शव यात्रा, पूरा गांव रोया, गाना भी बजा- तेरी मेहरबानियां...



दरअसल, भोपाल के बैरसिया तहसील में जमूसर गांव की रहने वाली युवती ने पिता के डर से भाई समान गांव के पांच युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपियों को 16 अगस्त को सलाखों के पीछे पहुंचाया। बाद में युवती ने हिम्मत दिखाते हुए ग्रामीणों को हकीकत बताई। युवती की बात सुन ग्रामीणों का दिल दहल गया। युवती का पिता ही बेटी का यौन शोषण कर रहा था। जब ये युवक बीच-बचाव में आए तो उन्हें कसूरवार बताया दिया गया। युवक पांच माह जेल में रहे। बाद में युवती ने 19 नवम्बर को पिता के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया। आरोपी पिता जेल में है।



ALSO READ: बाप रे! एक शहर में इतने साथ मनचले, आंकड़ों से सवालों में घिरी पुलिस



दहेज से लेकर स्वागत-सत्कार तक का रखा ध्यान

अनोखे निकाह में भारत सिंह, जहीर खां, राजू केवट, भूरा केवट, गुरुचरण शर्मा ने खुद चंदा जुटाया। उन्होंने नईम खान, भैयालाल, गोपाल सिंह, विनोद मीणा, राधेश्याम शर्मा, महेश साहू, अमित शर्मा एवं भारत मीणा से मदद ली। साथ ही निकाह की रूपरेखा तय की। निकाह में बारातियों के स्वागत-सत्कार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई। भोजन से लेकर दहेज तक की व्यवस्था संभाली।



ALSO READ: धूप के 5 सबसे बड़े फायदे, 15 मिनट कर सकती है आपको रिचार्ज



देखकर भर आई आखें

जिस युवती के कारण युवकों को बदनामी के साथ जेल तक जाना पड़ा। आज उन्हीं युवकों ने चंदा करके युवती का निकाह कराया। विदाई के वक्त जब युवती ने युवकों की ओर देखा तो उसकी आंखें नम हो गईं। युवती की आंखें बार-बार क्षमा मांग रही थी।


ALSO READ: 55 साल की इस महिला ने चोर को जब दबोचा, तो कहने लगा- आंटी जी


काजी ने दी सहमति
वालिद के नहीं होने पर इस्लाम धर्म के अनुसार निकाह में दिक्कत के चलते शहरकाजी से संपर्क किया तो बड़े भाई से रस्में पूरी कराने की बात कही।