
Ratapani tiger Reserve
MP News: तेज गर्मी के चलते वन्यप्राणियों की प्यास बुझाने नए सौंसर तैयार हो रहे हैं। रातापानी टाइगर रिजर्व (Ratapani Tiger Reserve) में ये बनाए जा रहे हैं। इन इलाकों में टाइगर एक हफ्ते में 10 लाख लीटर से ज्यादा पी जा रहे हैं। वन विभाग टैंकरों से पानी सप्लाई कर रहा है। शावकों के साथ दो मादा बाघ हैं जिसके चलते इंतजाम हुए। राजधानी के आसपास पच्चीस टाइगर हैं। रातापानी में टाइगर रिजर्व में इनकी संख्या 70 है। बढ़ती गर्मी के साथ जंगल में पानी के स्रोत सूख रहे हैं।
भोपाल का वन क्षेत्र करीब 541 वर्ग किलोमीटर में हैं। इसमें 27 टाइगर हैं। इनमें दो मादा टाइगर छह शावकों के साथ हैं। वर्तमान में 20 सौंसर जंगल में हैं। इनमें पानी के लिए ट्यूबवैल हैं। वन अधिकारियों के मुताबिक कुछ कच्चे सौंसर और बनाए जाने हैं।
टाइगर (Tiger) का मूवमेंट समरधा और कलियासोत में है। यहां दो बाघिन सात शावकों के साथ है। पानी की कमी हुई तो ये जंगल से बाहर भी आ सकती हैं। इसे देखते हुए इंतजाम अभी से शुरू हो गए। वन अधिकारी लोक प्रिय भारती के मुताबिक सौंसरों की सफाई हुई।
Updated on:
29 Mar 2025 04:21 pm
Published on:
29 Mar 2025 03:31 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
