
patrika
भोपाल. राजधानी में शुक्रवार की सुबह भी कोहरे के आगोश में रही। सीजन में पहली बार भोपाल में दिनभर सूरज नहीं निकला। बादलों का डेरा रहा तो ठंडी हवाओं ने सर्दी को कई गुना बढ़ा दिया। खास बात यह रही कि सुबह 05.30 बजे से लेकर शाम 05.30 बजे तक दिन के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी भी दर्ज नहीं की गई। अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस पर अटक गया। इसमें छह डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में सबसे अधिक घना कोहरा सुबह 7.15 बजे से लेकर आठ बजे तक रहा। इस समय विजिबिलिटी मात्र 200 मीटर थी। इसके बाद विजिबिलिटी में हल्की-हल्की बढ़ोतरी हुई। हालांकि शाम 04.30 बजे विजिबिलिटी 2000 मीटर तक पहुंची। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी एक से दो दिन इसी तरह कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद लगातार इसमें कमी आती जाएगी। हालांकि दिन और रात के तापमान में बहुत परिवर्तन नहीं आएगा।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस कम था। गुरुवार की तुलना में इसमें 6.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसमें 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
कोहरे के कारण देरी से भोपाल पहुंचीं फ्लाइट्स
जेट एयरवेज की सुबह सात बजे दिल्ली से आने वाली फ्लाइट 9 डब्लू 893 पौने दो घंटे की देरी से आई। जेट एयरवेज की मुंबई फ्लाइट 9 डब्लू 897 भी एक घंटे की देरी से पहुंची। इधर, एयर इंडिया की दिल्ली फ्लाइट एआइ 435 दो घंटे की देरी से आई। यह फ्लाइट सुबह 7:20 बजे आती है, लेकिन 9:20 बजे तक पहुंची। स्पाइस जेट की अहमदाबाद फ्लाइट लगभग तीन घंटे की देरी से भोपाल पहुंची।
चार घंटे तक देरी से आईं 12 ट्रेनें
ये ट्रेनें पहुंची लेट
राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में पड़ रहे कोहरे के चलते शुक्रवार को भी ट्रेनों का शेड्यूल गड़बड़ रहा। भोपाल आने वाले 12 ट्रेनें चार घंटे से अधिक की देरी से पहुंची। इनमें कामायनी एक्सप्रेस सबसे अधिक 4.15 घंटे लेट पहुंची। भोपाल शताब्दी एक घंटे दस मिनट की देरी से आई।
11072 कामायानी एक्सप्रेस (4.15 घंटे) , 12920 मालवा एक्सप्रेस (3 घंटे), 12002 शताब्दी एक्सप्रेस (1.10 घंटे), 12626 केरल एक्सप्रेस (1.50 घंटे), 12410 गोंडवाना एक्सप्रेस (1.20 घंटे), 14813 जोधपुर-भोपाल (1.00 घंटे), 12138 पंजाब मेल (1.30 घंटे), 11078 झेलम एक्स. (1.10 घंटे)
Published on:
26 Jan 2019 04:04 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
