भोपाल.कोरोना वायरस के फैलने के कारण कीटाणुनाशकों की बढ़ती मांग के बीच मध्य प्रदेश सरकार ने शराब बनाने वाली फैक्ट्रियों को सेनिटाइजर और स्पिरिट का उत्पादन करने के आदेश दिए हैं। मध्य प्रदेश के आबकारी आयुक्त राजेश बहुगुणा की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते सेनिटाइजर की मांग बढ़ गई है। इसलिए डिस्टिलरी, शराब फैक्ट्री, स्पिरिट और सेनिटाइजर तैयार कर सरकारी और निजी अस्पतालों में इन उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करें।