2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आई मेकअप में विंग्ड लाइनर का ट्रेंड

आई मेकअप में विंग्ड लाइनर का ट्रेंड
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 1 May 2018, 5:02 PM IST

women fashion, patrika, patrika bhopal, eye makeup, bhopal news, city girls, fashion,

भोपाल। गल्र्स हमेशा अपने फैशन को लेकर सजग रहती है। खासकर जब बात शादी सीजन की हो तो उनकी सजगता और भी बढ़ जाती है। शादी सीजन में लड़कियां अपने कपड़ों के साथ साथ मेकअप ट्रेंडस को भी फॉलो करती हैं। मेकअप और हेयरस्टाइल से एक सिंपल आउटफिट में भी स्टाइलिश दिखा जा सकता है। इसलिए इन दिनों दोनों पर खासा ध्यान दिया जा रहा है। इतना ही नहीं सिटी गल्र्स अपने किसी खास की शादी में सुंदर दिखने के लिए कपड़ों के मुताबिक हेयरस्टाइल के बारे में भी ब्यूटी एक्सपर्ट से डिस्कस कर रही हैं। ताकि वे अपनी ड्रेस के अनुसार परफेक्ट दिख सकें।

ब्राउन कलर का टच
ब्यूटी एक्सपर्ट कल्पना शर्मा ने बताया कि आई मेकअप में वैसे तो विंग्ड लाइनर काफी समय से चलन मे हैं। लेकिन इसके बावजूद अब इसमें काफी एक्सपेरिमेंट किए जा सकते हैं और किए जा रहे हैं। इसमें फिश लाइनर खासा लुक देगा। बोल्ड लुक के लिए स्मोकी लुक में ब्राउन कलर का टच दिया जाएगा। आईशेडो की बात करें तो जो ऑरेंज, ग्रीन, ब्लू जैसे चटख या फिर ग्रे, ब्लैक जैसे मैटेलिक शेड्स छाए रहेंगे। वहीं लिप्स पर इस बार न्यूड लिप्स, पाउडर पिंक, ब्राइट कोरल और टोमेटो रेड प्रिफर किया जाएगा। फेस को डेफिनिशन देने के लिए एचडी मेकअप का सहारा लिया जाएगा। जो आपको एक यूनिक लुक देगा।

उभर कर दिखेंगे फीचर्स
शादी में सबसे ज्यादा चिंता बालों की रहती है। कौनसी हेयरस्टाइल बनाएं जो एक बेहतर लुक दें। तो हम आपको बताते है कि जिन गल्र्स के बाल लंबे हैं और वे चाहती हैं कि उनके फीचर्स उभर कर दिखें तो वे मेसी चोटी हेयरस्टाइल अपना सकती हैं। इसके अलावा मेसी और फ्लॉवर डेकोरेशन से बन भी बना सकती हैं। बाल खुले रखने हों तो उन्हें कलर से वेवी लुक दिया जा सकता है। यह काफी ग्लैमरस भी लगेगा।