16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ठंड का कहर : स्कूलों का समय बदला, जानें अब कितने बजे लगेंगे स्कूल

नर्सरी से लेकर 5वीं क्लास तक के स्कूलों के समय में ठंड के कारण किया गया बदलाव..

less than 1 minute read
Google source verification
school_time.jpg

मध्यप्रदेश में मावठा की बारिश के बाद ठंड ने जोर पकड़ लिया है। राजधानी भोपाल में भी ठंड तेज हो गई है और इसी को देखते हुए भोपाल के सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। भोपाल कलेक्टर ने ठंड के कारण स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है जो तत्काल प्रभाव से जिले के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में लागू होगा।

ठंड के चलते स्कूलों का समय बदलाव
कलेक्टर के आदेश के अनुसार अब भोपाल जिले में स्थित सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी से लेकर 5वीं तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे से लगेंगी। इससे पहले कोई भी प्राइवेट स्कूल सुबह की पाली में इन कक्षाओं के छात्रों को नहीं बुलाएंगे। बारिश के बाद ठंड में हुए इजाफे को देखते हुए कलेक्टर ने ये आदेश जारी किया है जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा। यानि साफ है कि अब 29 नवंबर से नर्सरी से पांचवी तक के सभी स्कूल नए समय के अनुसार लगेंगे।
यह भी पढ़ें- सम्वेद शिखर के बाद एमपी में नया बवाल, जैन मुनि को मंदिर में जाने से रोका, देखें वीडियो