7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, दो डिग्री पारा गिरा, आने वाले 48 घंटों में बदलेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञ कह रहे, जारी रहेगी गिरावट, बढ़ेगी ठंडक

2 min read
Google source verification
winter_weather_in_mp.png

भोपाल/ उत्तरी हवाओं cold wind से ठिठुरन बढ़ गई है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही। आज दिन के तापमान में 1.6 डिग्री तो रात में 2 डिग्री पारा गिरने से मौसम में भी परिवर्तन आया है। सुबह और शाम हो चल रही शीत हवाओं से सर्दी बढ़ गई है।

winter weather ठंड के तेवर राजधानी समेत प्रदेश के कई शहरों में धीरे-धीरे तीखे होने लगे हैं। गुरुवार की सुबह कोहरे fog और सर्द हवाओं के असर से रात के तापमान में दो तो दिन में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों Weather experts के अनुसार एक-दो दिन तक तापमान इसी स्तर के आसपास बना रहेगा। इसके बाद फिर गिरावट का दौर शुरू होगा। अनुमान है कि आने वाले 48 घंटों में मौसम बदलने से सर्दी बढ़ेगी।

बीते कुछ दिनों से हवाओं की दिशा बदलने से तापमान में गिरावट का जो दौर शुरू हुआ, वह लगातार जारी रहा। रात में हल्का कोहरा भी दिखाई देने लगा है। सुबह शहर का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री दर्ज हुआ। यह बीते दिनों की अपेक्षा 1.7 डिग्री कम रहा जो अब भी सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है।

सुबह हल्की धुंध छाई रही जिससे दृश्यता 1500 मीटर दर्ज की गई। खास बात यह है कि दिन चढऩे के बावजूद हल्की धुंध और बादलों के चलते धूप तीखी नहीं हो पाई। शहरवासियों को दोपहर तक हल्की ठंड का अहसास होता रहा। शाम को शहर का अधिकतम तापमान बुधवार की अपेक्षा 1.6 डिग्री गिरकर 26 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम है।

हिमालय से आ रही ठंडी हवाओं का असर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में ज्यादा दिखाई दे रहा है। ग्वालियर, दतिया सहित कई शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है, लेकिन राजधानी में अभी तापमान के ज्यादा नीचे जाने का अनुमान नहीं है। मौसम विशेषज्ञ एसके नायक का कहना है कि जहां हवाओं की दिशा उत्तरी थी, वहीं उत्तर-पूर्वी और उत्तर पश्चिमी हवाएं चलीं। बुधवार को तापमान में गिरावट हल्के कोहरे के चलते आई है, जोकि अगले 24 घंटों में स्थिर रहेगा। इसके बाद एक-दो डिग्री की गिरावट आ सकती है।