3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आपके हाथ में बंधी हुई स्मार्ट वॉच रखती है आपकी हर एक्टिविटी पर नजर

स्मार्ट वॉच आपकी हेल्थ का रखती है पूरा ट्रैक, स्मार्ट बेंड की मदद से हम रख सकते हैं अपनी हेल्थ का ध्यान

2 min read
Google source verification
health_smart_watch.jpg

भोपाल. आजकल समय के साथ लोग भी काफी आगे बढ़ गए हैं। वे अपनी लाइफ में स्मार्ट चीजों को शामिल करने लगे हैं। जिसमें आजकल सभी की कलाई पर बंधी हुई स्मार्ट वॉच भी शामिल है। पहले लोग सिंपल घड़ी को बांधते थे जो सिर्फ समय ही बताती थी और आजकल सबकी कलाई की शौभा बढ़ाने वाली स्मार्ट वॉच आपकी हर एक्टिविटी पर नजर रखती है, लेकिन स्मार्ट वॉच का यूज करने वाले लोगों में बहुत से ऐसे लोग शामिल होंगे जो शायद ही स्मार्ट वॉच के फीचर्स के बारे में जानते होंगे।

पांच प्रकार की हैं स्मार्ट वॉच
- क्लासिक स्मार्ट वॉच- ये स्मार्ट वॉच पुरानी घड़ियों की तरह ही दिखती हैं। बस इसमें कुछ मॉडर्न फीचर ऐड कर दिए गए हैं।
- स्टैंडअलोन स्मार्ट वॉच- इन वॉच में मैसेज करने के लिए सिम का यूज किया जाता है। इसमें फिटनेस ट्रैकिंग, हार्ट रेट, मोनिटरिंग और GPS नोटिफिकेशन जैसे सभी मॉर्डन फीचर्स शामिल होते हैं।
- हाइब्रिड स्मार्ट वॉच- इस वॉच में आपकी फिटनेस एक्टिविटी को ट्रैक करने का फीचर्स होता है।
- कम्पैनियन स्मार्ट वॉच- इसे आप अपने फोन से कनेक्ट कर सकते हैं और सभी कॉल्स, मैसेज और सूचनाएं अपने स्मार्ट वॉच से ही मैनेज कर सकते हैं। इससे आप हार्ट बीट और कितनी कैलोरी बर्न की है उसे माप सकते हैं।
- फिटनेस स्मार्ट वॉच- इस स्मार्ट वॉच के जरिये आप जान सकते हैं कि आपने कितनी दूरी तय की है यह एक्सरसाइज और जिम वालों के लिए काफी उपयोगी है।

स्मार्ट वॉच की विशेषताएं
- स्मार्ट वॉच में ट्रैकर होते हैं। जो आपकी एक्टिविटी व फिटनेस पर पूरा ध्यान रखते हैं। जो लोग वर्कआउट या जिम जाते हैं। यह उनके लिए उपयोगी होती है। क्योंकि इसमें कैलोरी ट्रैकर, हार्ट रेट मोनिटर जैसे फिटनेस फीचर्स शामिल होते हैं।
- स्मार्ट वॉच में GPS ट्रैकर भी होता है। जिसकी मदद से आप कही भी जा सकते हैं। इससे आपको ट्रैवलिंग करते समय ज्यादा फोन उसे करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
- इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा भी है। जिससे आप इसे किसी भी डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हो।
- स्मार्ट वॉच को मिनी स्मार्ट फोन भी कहा जाता है। जब आप वॉच को फोन से कनेक्ट कर लेते हैं तो कॉल रिसीव, रिजेक्ट करना, नोटिफिकेशन देखना, मैसेज, कांटेक्ट लिस्ट, ई मेल भेजने जैसे फीचर्स शामिल हैं।
- स्मार्ट वॉच में नोटिफिकेशन की सुविधा होती है जिससे आपको बार बार फोन देखने की जरूरत नहीं पड़ेंगी।
- कई स्मार्ट वॉच में सिम कार्ड की सुविधा होती है। जिससे आप अपनी वॉच से ही कॉल और मैसेज कर सकते हैं।
- स्मार्ट वॉच में वाई फाई की सुविधा होती है। जिससे आप वॉच में ही इंटरनेट पर ब्राउजिंग कर सकते हैं।
- स्मार्ट वॉच एक तरह से आपकी असिस्टेंट का काम करती है। अगर आप इसमें रिमांडर सेट कर देते हैं तो यह आपको समय समय पर काम याद दिलाती रहती है।

इस प्रकार करती है हमारी हर एक्टिविटी ट्रैक
स्मार्ट वॉच आपके हर कदम को ट्रैक करती है। अगर आप स्मार्ट वॉच को बांधकर आना जाना करते हैं तो आप कितने स्टेप चले हैं और अपने कितनी कैलोरी बर्न की हैं। इसके साथ ही वह आपकी स्लीप क्वालिटी भी मोनिटर करती है। जिसे जानकर आप अपनी हेल्थ का खास खयाल रख सकते हैं। इसके साथ साथ फिटनेस बेंड में 11 स्पोर्ट मोड्स दिए गए हैं जिसमें योगा, एक्सरसाइज व रनिंग भी शामिल है। इसमें एक्टिविटी ट्रैकर भी होता है। जो आपकी हार्ट रेट और पल्स रेट जान सकते हैं। इसमें 5 प्रोफेशनल स्पोर्ट मोड्स भी होते हैं। जैसे ट्रेडमिल, वॉकिंग और रनिंग। इसकी स्क्रीन स्ट्रॉन्ग होने के साथ साथ वॉटर प्रूफ़ भी होती है।