18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर वालों ने 11 दिन बाद कब्र से निकलवा लिया महिला का शव, जानिए क्या है वजह

-हत्या के शक में दौबारा कब्र से निकाला शव-सबूत जुटाने के लिए शव का होगा पोस्टमार्टम-16 अप्रेल को प्रसव के बाद हुई थी महिला की मौत-परिजन ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

2 min read
Google source verification
News

घर वालों ने 11 दिन बाद कब्र से निकलवा लिया महिला का शव, जानिए क्या है वजह

भोपाल/टीकमगढ़. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बिहाकर आई टीकमगढ़ की बेटी का बीते 16 अप्रेल को उसका प्रसव के दौरान बच्चे को जन्म देते समय मौत हो गई थी। बेटी की मौत के बाद मायके के लोग उसका शव लेकर टीकमगढ़ आ गए थे। जहां उसे सुपुर्दे खाक कर दिया गया। लेकिन, महिला की मौत के 11 दिन बाद बुधवार को उसका शव एक बार फिर कब्र से बाहर निकाला गया।


महिला का शव कब्र से बाहर निकालने के पीछ वजह ये है कि, मायके पक्ष के लोगों ने महिला के ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। इसपर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दफ्नाए जाने के 11 दिन बाद शव को बाहर निकालकर कब्रिस्तान में ही कब्र के बाहर शव का पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान हालात को सामान्य बनाए रखने के लिए शहर के बानपुर दरवाजा स्थित कब्रिस्तान में पुलिस के आलाधिकारियों के साथ संबंधित प्रशासनिक अमला और पोस्टमार्टम में तैनात डॉक्टर्स की टीम मौजूद रही।

यह भी पढ़ें- क्रिकेट टूर्नामेंट में मुस्लिम खिलाड़ियों के खेलने पर लगा बैन, बीजेपी विधायक हैं आयोजक


मां के साथ हुई थी बच्चे की भी मौत

इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी वीरेंद्र पवार ने बताया कि, शहर के कोतवाली इलाके के बदान मोहल्ले में रहने वाले बिलाल मोहम्मद की पुत्री सीमा का भोपाल में निकाह हुआ था। 16 अप्रेल को उसका प्रसव के बाद भोपाल में ही उसकी मौत हो गई थी। वहीं, जन्म दिए गए बच्चे की भी मौत हो गई थी। इसके बाद परिजन उसका शव लेकर टीकमगढ़ आ गए थे। यहां पर परिवार की महिलाओं द्वारा कफन-दफन के पूर्व जब महिला को नहलाया तो उसके शरीर पर कई चोट के निशान दिखाई दिए। इस पर परिजनों को उसकी हत्या का शक हुआ।


अधिकारियों ने लिया पोस्टमार्टम कराने का निर्णय

हालांकि, समझाईश के बाद परिजन ने सीमा का कफन-दफन तो कर दिया, लेकिन उसके साथ हुई मारपीट की कसक घर वालों के मन से जा नहीं रही थी। इसके बाद महिला के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए शव के पीएम के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति ली। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर हत्या के आरोपों की जांच के लिए पुलिस ने शव को कब्र से बाहर निकालकर उसका पीएम कराने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें- रिश्तेदारों ने हड़प ली संपत्ति, शिकायत लेकर नगर निगम गई महिला तो कर्मचारी बोला- आप तो मर चुकी हो

पोस्टमार्टम कर वापस दफनाया गया शव

थाना प्रभारी पवार ने बताया कि, एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार सहित तमाम अधिकारियों के साथ ही एफएसएल और पुलिस की पूरी टीम कब्रिस्तान पहुंची और शव को निकालकर उसका पोस्टमार्टम कर शव को दौबारा कब्र में दफना दिया गया है।

जुड़ा हुजूम

हत्या से जुड़े इस मामले की जानकारी होने पर समाज के तमाम लोगों के साथ ही अन्य लोग भी कब्रिस्तान पहुंच गए। संभवता यह पहला मामला था, जब हत्या की जांच करने के लिए किसी शव को कब्र से बाहर निकाला गया हो।