24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

women park: भोपाल के इस पार्क में केवल महिलाओं की एंट्री, पुरुषों का जाना सख्त मना है

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में छोटे तालाब के किनारे एक खूबसूरत पार्क है, जिसका नाम है फिरदौस पार्क, यह पार्क केवल महिलाओं के लिए बनाया गया है। अब इस पार्क को और विकसित किया जा रहा है।

2 min read
Google source verification
document1.jpg

भोपाल. क्या आप जानते हैं कि राजधानी में एक पार्क ऐसा है जहां पुरुषों का जाना मना है। इस पार्क में केवल महिलाएं ही जा सकती हैं। जी हांं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में छोटे तालाब के किनारे एक खूबसूरत पार्क है। जिसका नाम है फिरदौस पार्क। यह पार्क केवल महिलाओं के लिए बनाया गया है। यहां सुबह—शाम महिलाएं अपने बच्चों के साथ घूमने आती हैं। पार्क के खुलने का समय सुबह 8 से 12 और शाम 4 से रात 8 बजे तक है। अब इस पार्क को और विकसित किया जा रहा है। यहां शी लाउंज भी बनाया जा रहा है। जल्द ही फिरदौस पार्क को आर्च ब्रिज की ओर निकलने वाले रास्ते की नर्सरी के पास विकसित किया जाना है। यहां कई सुविधाएं जुटाई जाएंगी। नगर निगम के इंजीनियर ही इसे तैयार कर रहे हैं।

महिलाएं ही संभालेंगी जिम्मेदारी
शी लाउंज में चाय—नाश्ते की अलग दुकानें, कॉलेज की पुस्तको के साथ महिलाओं के काम आने वाले सामान की शॉप भी शुरू होंगी। यहां महिलाओं को ही तैनात करने की योजना है। ताकि लड़कियां व महिलाएं निसंकोच खरीदारी कर सकें।

अब हो रहा सुधार
अब यहां सुधार हो रहा है। हाल में यहां रंग—रोगन कराया गया। पॉलीटेक्निक चौराहे के पास शी-लाऊंज पहले से है। यहां काम करने वालों ने बताया कि कॉलेज की छात्राए यहां आती हैं। फिरदौस पार्क और यहां की नर्सरी के प्रभारी दीपक चौकसे ने बताया कि कुछ समय पहले आयुक्त ने यहां का निरीक्षण किया था। उस दौरान सुधार के लिए निर्देश मिले हैं। उसके आधार पर ही नई व्यवस्था की जाना है। काम जल्दी शुरू करने के लिए इंजीनियरों को निर्देश दिए हैं।

अभी ये परेशानी है
वर्तमान में इस पार्क के गेट पर अतिक्रमण परेशानी बने हुए हैं। महिलाओं की एंट्री जिस जगह से है वहां अस्थायी हॉकर्स कॉर्नर जैसे हालात दिखाई दे रहे हैं। पार्क के बाहर लग रहा लोगों का जमघट यहां आने वाली महिलाओं के लिए परेशानी का सबब बना है। पहले के मुकाबले यहां महिलाओं की आवाजाही अब धीरे—धीरे कम हो रही है। जबकि यहां पास ही एमएलबी कॉलेज है। फिरदौस पार्क के पास अतिक्रमण के कारण गेट बंद है। यहां कई असामजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इसे हटाने को लेकर कई बार मांग की गई लेकिन सुधार नहीं हुआ। प्रशासन ने अब यहां की व्यवस्था सुधारने की बात कही है।