World s 10 terrorist organization,boko haram,taliban,isis,lashkar-e-taiba,farc,hizbula,hamas,10 terror organization
टेररिस्ट ऑर्गेनाइजेशन फार्क
1 फ़रवरी को भोपाल में आईएसआईएस का एक आतंकी धरा गया है। देश में लगातार ये संगठन अपने पांव पसार रहा है। इससे इतर भी कई और खूंखार आतंकी संगठन हैं जो लगातार दुनिया को चुनौती देते रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही आतंकी संगठन के बारे में...
1- टेररिस्ट ऑर्गेनाइजेशन- बोको हरम
बोको हरम दुनिया सबसे खूंखार आतंकी संगठन है। इस आतंकी संगठन को आईएसआईएस का समर्थन हासिल है। इसका मकसद देश में इस्लामिक स्टेट की स्थापना करना है।
2- टेररिस्ट ऑर्गेनाइजेशन- तालिबान
तालिबान का 1996 से 2001 तक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल समेत कई हिस्सों पर शासन था। तालिबान, पश्तून आदिवासी बहुलों का इस्लामिक विद्रोही संगठन है। इसे सबसे अधिक पाकिस्तान का सह प्राप्त है। इसके अलावा सऊदी अरब और यूएई इसे राजनीतिक समर्थन देते हैं। मुल्ला अख्तर मंसूर तालिबान का नया चीफ है। मुल्ला मोहम्मद उमर की मौत के बाद इसे चीफ बनाया गया था। ये अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट स्थापित करना चाहता है।
3- टेररिस्ट ऑर्गेनाइजेशन- आईएसआईएस
ऑयल स्मगलिंग, एक्सटॉरशन, ह्यूमन ट्रैफिकिंग, जबरन वसूली, दुकानों में लूट, मौजूदा हालत में इस आतंकी संगठन को सबसे खूंखार माना जा रहा है। यह संगठन पूरी दुनिया में अपना नेटवर्क फैला रहा है।
4- टेररिस्ट ऑर्गेनाइजेशन- लश्कर ए तैयबा
पाकिस्तान का इस्लामी आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा को साउथईस्ट एशिया में प्रमुख आतंकी संगठन माना जाता है। भारत के कश्मीर में अशांति फैलाना इसका मुख्य मकसद रहा है।
5- टेररिस्ट ऑर्गेनाइजेशन- हिज्बुल्ला
लेबनान में इजरायली घुसपैठ को रोकने के लिए 1982 में इसका गठन हुआ था। हिज्बुल्ला, लेबनान का ईरान समर्थित शिया आतंकी गुट है। इसके आगे सरकार की भी एक नहीं चलती। इसके निशाने पर अमेरिका और इजरायल समेत पश्चिमी ठिकाने रहते हैं।
6- टेररिस्ट ऑर्गेनाइजेशन- अल कायदा
अल कायदा ने ही 2001 में अमेरिका को दहलाया था। ये दुनिया के सबसे क्रूर आतंकी संगठनों में से है। अमेरीका द्वारा ओसामा बिन लादेन को मारने के बाद अयमान अल जवाहिरी इस संगठन का नया चीफ बनाया गया। इसके निशाने पर पश्चिमी देश रहे हैं।
7- टेररिस्ट ऑर्गेनाइजेशन- FARC
50 से ज्यादा सालों तक कोलंबिया की तबाही और यहां की खूनी हिंसा में इस ग्रुप का अहम रोल रहा है। ये आतंकी संगठन कोलंबिया की आर्म्ड रिवॉल्युशनरी फोर्स है। इसके अलावा अंडरग्राउंड मार्कसिस्ट और एंटी इम्पीरियलिस्ट (साम्राज्यवाद विरोधी) एक्टिविस्ट ग्रुप भी है।
8- टेररिस्ट ऑर्गेनाइजेशन- हमास
1987 के जनआंदोलन के वक्त इसका गठन हुआ था। इस संगठन को फलस्तीनी क्षेत्र का सबसे प्रमुख आतंकी गुट माना जाता है। इस गुट की फलस्तीनी इलाकों में इजरायली सेना के खिलाफ जारी है। इस आतंकी गुट की मंशा पूरे फलस्तीनी क्षेत्र में इस्लामिक स्टेट की स्थापना करना है। इजरायल, हमास को मान्यता नहीं देता।
9- टेररिस्ट ऑर्गेनाइजेशन- अल शबाब
2006 में अल शबाब गठन हुआ था। ये टेरर ग्रुप अफ्रीकी देश सोमालिया में अल कायदा से जुड़ा सबसे बड़ा आतंकी संगठन है। ये संगठन फॉरेन फोर्स को हटाकर सोमालिया में इस्लामिक स्टेट की स्थापना करना चाहता है।
ये भी पढ़ें
10- टेररिस्ट ऑर्गेनाइजेशन- आइरिश रिपब्लिकन आर्मी
इस आतंकी संगठन के फंडिंग का मुख्य श्रोत स्मगलिंग व अवैध कारोबार है। इसके अलावा फाइनेंशियल हेल्प और डोनेशन्स से भी इसकी कमाई होती है।