
गुरुवार को महाकाल के दर्शन कर खुद को धन्य समझने वाले और एक बार फिर महाकाल के दर्शन के लिए आने को कहने वाले भारतीय WWE रेसलर सौरव गूर्जर उर्फ सांगा का जन्म मध्यप्रदेश में हुआ है। ग्वालियर के डबरा कस्बे में जन्मे सौरव आज इंटरनेशनल रेसलिंग के बादशाह हैं। लेकिन डबरा जैसे छोटे से कस्बे से निकलकर विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाना आसान नहीं है। यहां जानें रेसलर सौरव गूर्जर की लाइफ के इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स...
आज इस भारतीय रेसलर को सारी दुनिया सांगा के नाम से जानती है। इस लिस्ट में सबसे पहले पायदान पर खली का नाम आता है। वहीं अब दो भारतीय खिलाडिय़ों का नाम आता है सौरव गूर्जर और रिंकू सिंह।
डबरा में जन्मे, पहलवानों के परिवार में हुआ है लालन-पोषण
सौरव का जन्म 5 जून 1984 को डबरा में हुआ था। उनका पालन-पोषण पहलवानों के एक परिवार में हुआ। दरअसल उनके पिता और चाचा पहलवान ही थे। पिता और चाचा ने ही उन्हें पहलवानी के लिए प्रशिक्षित किया है।
जीत चुके हैं कई चैंपियनशिप
सौरव गूर्जर अपने रेसलिंग के कॅरियर में कई राज्य स्तरीय चैंपियनशिप भी जीत चुके हैं। उन्होंने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्वर्ण पदक भी जीता है। उन्होंने वर्ष 2011 में एक पहलवान के रूप में अपने प्रोफेशनल कॅरियर की शुरुआत की। बाद में उन्होंने कुल नॉनस्टॉप एक्शन रेसलिंग इंडिया प्रोजेक्ट, रिंग का किंग में हिस्सा लिया। उन्होंने वहां अपना नाम डेडली डंडा के तहत प्रदर्शन किया। सौरव ने MD यूनिवर्सिटी रोहतक, हरियाणा से बॉक्सिंग भी सीखी।
WWE में खेलते हैं टैट टीम मैच
सौरव ने अपने अभिनय का भी दमखम दिखाया। उन्होंने 2013 में एक पौराणिक टीवी शो 'महाभारत' में भीम का किरदार निभाया। इसके अलावा एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा शो में भी दिखे। लेकिन 14 जनवरी 2018 को उन्होंने ङ्खङ्खश्व के साथ अनुबंध किया और अपने पार्टनर रिंकू सिंह राजपूत के साथ रिंग में टैग टीम मैच भी खेले।
बचपन से था रेसलर बनने का सपना विलेन बन किया पूरा
सौरव की स्कूली पढ़ाई डबरा में हुई। कॉलेज की पढ़ाई ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय से की है। आपको बता दें कि कॉलेज लाइफ में सौरव किक बॉक्सिंग में नेशनल चैम्पियन रहे। सौरव को बचपन से ही WWE रेसलिंग में जाने का शौक रहा था। अपने इस सपने को सच करने के लिए सौरव ने मुंबई की ओर रुख किया। मुंबई में रहकर ही सौरव WWE के लिए फिजिक तैयार करने में लग गए। सौरव के विशालकाय शरीर को देखते हुए रियलिटी शो में सिलेक्शन हो गया। यहां से उनको सीरियल में काम करने के मौके मिले।
कभी भीम बने, कभी रावण
आपको बता दें कि 2013-14 में सौरव ने महाभारत में भीम का किरदार निभाया था, तो 2016-17 में संकट मोचन महाबली हनुमान में रावण का रोल किया था। WWE में सिलेक्शन होने के बाद सौरव को सुपर हीरो पर आधारित हिंदुस्तान की सबसे बड़ी फिल्म ब्रह्मास्त्र में मेन विलेन में काम करने का मौका मिला। ब्रहमास्त्र में सौरव ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ काम किया है।
इनकी डाइट कर देगी हैरान
मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक रेसलर सौरव गूर्जर खुद को फीट रखने के लिए डाइट का खास ख्याल रखते हैं। उनके दिन की शुरुआत 1 लीटर दूध और भिगे हुए 45 बादाम के साथ होती है। इसके बाद नाश्ते में वह 6 आलू पराठा खाते हैं। लंच में एक लीटर दाल और दही लेते हैं। साथ ही ढेर सारी सब्जियां और करीब 16 रोटी खाते हैं। इसके साथ ही वह 2 किलो सेब और 2 दर्जन संतरा खाते हैं। समय-समय पर प्रोटीन शेक भी पीते रहते हैं। वहीं अगर उनके डिनर की बात करें तो, उनके डिनर की थाली ब्रेकफास्ट और लंच से भी बड़ी होती है।
Updated on:
14 Sept 2023 01:09 pm
Published on:
14 Sept 2023 01:05 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
