
Yadav Mahasabha
भोपाल. अपेक्स बैंक परिसर में बना एडोटोरियम सुभाष यादव के नाम जरूर होना चाहिए। अपेक्स बैंक जिसकी सोच थी, जिसका दृष्टिकोण था, जिसका परिश्रम था और जिसने इसे बनाया था इसलिए इस भवन का नामकरण सुभाष यादव के नाम से होगा। यह बात मुख्यमंत्री कमलनाथ ने समन्वय भवन में यादव महासभा की ओर से आयोजित प्रतिनिधि सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि यादव समाज का इतिहास बहुत गौरवशाली रहा है और देशभक्ति और संघर्ष किया है। आज सभी समाजों के सामने युवा पीढ़ी को सामाजिक और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़े रखना एक चुनौती है। भारत की महानता का आधार उसकी संस्कृति तथा सामाजिक और आध्यात्मिक मूल्य हैं।
पूरी दुनिया भारत की विभिन्नताओं में एकता से प्रभावित है और सम्मान से हमारे देश की ओर देखती है। उन्होंने कहा कि विभिन्न धर्म, भाषा, परम्पराओं, खान-पान और पहनावे में विभिन्नताओं वाला दुनिया का अकेला हमारा देश है। सोवियत संघ भी विभिन्नताओं वाला देश था, जो बिखर गया। हमारे देश की इस ताकत का आधार हमारे भारतीय सामाजिक मूल्य और आध्यात्मिक परम्पराए हैं। इसलिए इसका संरक्षण करें। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भवन बनाने के लिए भूमि आवंटन का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर मंत्री हर्ष यादव, मंत्री सचिन यादव, विधायक कृष्णा गौर, योगेंद्र सिंह, दामोदर सिंह, भगवान सिंह सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
किसान और युवा पहली प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का नजरिया एकदम साफ है, किसान और युवाओं का कल्याण राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है। आज का नौजवान देखता है कि सामने अंधेरा है। प्रदेश में भी यह बड़ी चुनौती है कि नौजवानों का भविष्य कैसे सुधारे। व्यवसायिक गतिविधियां कैसे बढ़े इस दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। किसी भी स्थान पर निवेश तभी आता है जब उस प्रदेश पर विश्वास हो। हम इसके लिए पूरे प्रयास कर रहे हैं और हम अपने प्रदेश और जिले में निवेश दे रहे हैं। प्रदेश के विकास के लिए नए दृष्टिकोण के साथ कृषि क्षेत्र पर ध्यान देना होगा। अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किसान की क्रय शक्ति को बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि किसान कर्ज माफी की 55 हजार करोड़ रुपए की योजना पहले से ही तैयार थी। जिस पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि आम आदमी की जिन्दगी में परिवर्तन नहीं हो रहा है, तो आर्थिक और व्यवसायिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए निवेश को बढ़ाना जरूरी है।
जीडीपी से कितने लोगों को रोजगार मिला
मुख्यमंत्री ने कृषि क्षेत्र की समस्याओं को बताते हुए कहा कि मैं किसी पर आरोप नहीं लगा रहा, लेकिन कृषि क्षेत्र में बहुत सी समस्याएं है, ये जो बड़े-बड़े जीडीपी के आंकड़े निकालते हैं, इसका कोई अर्थ नहीं है। मैं भी मंत्री रहा हूं, मैं जानना चाहता हूं, कि जीडीपी से कितने लोगों को रोजगार मिला है, कितने लोगों को घर मिला है। आज 70 प्रतिशत लोगों का जीवन कृषि से जुड़ा है।
Published on:
29 Jan 2019 03:03 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
