2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मध्य प्रदेश के 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, 24 घंटे रहेंगे भारी

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान भोपाल समेत प्रदेश के 18 जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Google source verification
News

मध्य प्रदेश के 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, 24 घंटे रहेंगे भारी

भोपाल. मध्य प्रदेश में इस बार रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है। सिर्फ राजधानी भोपाल की ही बात करें तो यहां अबतक 73 इंच से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। वहीं, प्रदेश के छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, रायसेन और राजगढ़ में बारिश का आंकड़ा 60 इंच के पार जा पहुंचा है। बीते, 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 24 से अधिक जिलों में बारिश दर्ज की गई। इसी के साथ मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान भोपाल समेत प्रदेश के 18 जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, संबंधित जिलों में मध्यम और तेज बारिश दर्ज की जा सकती है।


आपको बता दें कि, शुक्रवार को प्रदेश के 24 से अदिक जिलों में हुई बारिश में सबसे ज्यादा करीब डेढ़ इंच बारिश इंदौर में दर्ज हुई है। यही नहीं, बारिश के चलते राजधानी भोपाल में स्थित भदभदा डैम के गेट खोलने पड़े थे। जारी बारिश के पूर्वानुमान के तहत, आज 24 घंटे संबंधित जिलों में बारिश का दौर रहेगा। इसके बाद अगले 3 दिन तक मध्य प्रदेश में बारिश पर विराम लगने की संभावना है। हालांकि, आगामी 21 और 22 सितंबर को एक बारि फिर बारिश की झड़ी लगने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- टाइगर, तेंदुआ, वल्चर और घड़ियाल के बाद चीता स्टेट बना MP, PM मोदी ने कूनो नेशनल पार्क में छोड़े 8 चीते


इन जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया बारिश के येलो अलर्ट मध्य प्रदेश के भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, मंदसौर, नीमच, मुरैना, श्योपुकलां, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, सिवनी, बैतूल, हरदा और नर्मदापुरम जिलों के लिए जारी किया गया है। यहां 24 घंटों के दौरान हल्की और तेज बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- 99 साल की लीज पर है भारत ! फिर हो जाएंगे गुलाम ?


बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बन गया है। खासतौर से महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से सटे इलाकों में बारिश की अधिक संभावना है। इसके अलावा ग्वालियर-चंबल में फिलहाल ज्यादा बारिश नहीं है। इसके बाद तीन दिन तक बारिश पर प्रदेश में ब्रेक लग सकता है। हालांकि, इस दौरान महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में बारिश होने की प्रबल संभावनाएं हैं।

Tiger State में चीतों का Welcome, देखें वीडियो

Story Loader