9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब स्कूलों के साथ मदरसों में भी सिखाया जाएगा योग : योग आयोग अध्यक्ष बोले- ये सबके लिए जरूरी

योग आयोग के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि, अब मध्य प्रदेश के मदरसों में भी योग सिखाया जाएगा।

2 min read
Google source verification
News

अब स्कूलों के साथ मदरसों में भी सिखाया जाएगा योग : योग आयोग अध्यक्ष बोले- ये सबके लिए जरूरी

मध्य प्रदेश योग आयोग के नए अध्यक्ष बने वेद प्रकाश शर्मा ने पद ग्रहण करते ही बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, अब मध्य प्रदेश के मदरसों में भी योग सिखाने की व्यवस्था की जाएगी। इसी के साथ साथ प्रदेश के सभी स्कूलों में पढ़ाई के साथ साथ योग की शिक्षा भी दी जाएगी। योग आयोग के अध्यक्ष इस प्रस्ताव को जल्द से जल्द मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने पेश करनी की बात कही है।

योग आयोग अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि, योग हमारा शारीरिक और मानसिक विकास करने में काफी सक्षम है। ऐसे में उन्होंने योग को विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम में शामिल करने की बात कही है। साथ ही ये भी कहा कि, इस विषय में मुख्यमंत्री से जल्द ही अनुरोध करेंगे। योग आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि, योग किसी धर्म विशेष या संप्रदाय विशेष के लिए नहीं है, बल्कि सबके लिए है। ऐसे में सभी स्कूलों और मदरसों में संबंदित पढ़ाई के साथ साथ योग की पढ़ाई भी कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें- नई शराब नीति पर कमलनाथ का तंज, बोले- अच्छे दिन के सपने दिखाए, अब घर-घर बिक रही शराब


UNO का जिक्र

वेद प्रकाश शर्मा ने योग के प्रस्ताव को लेकर यूएनओ का भी जिक्र किया। मध्य प्रदेश योग आयोग अध्यक्ष ने बताया कि, यूएनओ में योग के प्रस्ताव को 177 देशों ने सहमति जताई थी। साथ ही, कई देशों में योग की ट्रेनिंग भी दी जाती है। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि, जल्द से जल्द सरकार से इस संबंध में आग्रह कर योग की पढ़ाई को प्रदेश के सभी मदरसों और स्कूलों में शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बिजली बिल नहीं चुकाया तो सावधान ! खाते सीज करने के साथ बाइक, कार और ट्रेक्टर तक किये जा रहे जब्त