
भोपाल। आयुष कॉलेज में अब पढ़ाई के साथ-साथ योग भी अनिवार्य किया जाएगा। यही नहीं जो कॉलेज योग के क्षेत्र में बेहतर कार्य करेगा, उसे केन्द्र सरकार द्वारा एक करोड़ रुपए का पुरस्कार भी दिया जाएगा। केन्द्रीय आयुष मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले योग दिवस पर इन पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी। दरअसल केन्द्र सरकार योग को प्रचारित करने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी व नैचरोपैथी कॉलेजों में योग अनिवार्य किया गया है। इसके लिए पच्चीस-पच्चीस लाख के दो राष्ट्रीय व दो अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार भी इन कॉलेजों को दिए जाएंगे।
योग को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट करने में आयुष मंत्रालय की इस योजना का स्वागत है।
-डॉ राकेश पाण्डेय, राष्ट्रीय प्रवक्ता, आयुष मेडिकल एसोसिएशन
स्कूल बसों में रहें पर्याप्त कर्मचारी
भोपाल। मंगलवार को संभावित बंद के चलते जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी शासकीय व निजी स्कूलों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं। स्कूलों को कहा गया है कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। स्कूल बस में भी पर्याप्त कर्मचारी रहें। उधर, सहोदय ग्रुप के चेयरमैन ब्रदर टी अलेक्स ने कहा कि उनकी जिला प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा हुई है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से कायम रहेगा। इसलिए स्कूल खोलने के साथ बस सेवाएं जारी रखने का निर्णय लिया।
भुगतान नहीं हुआ तो ठेकेदार कटोरा लेकर मांगेंगे भीख
भोपाल। नगर निगम से अपना भुगतान लेने के लिए ठेकेदारों की सारी कवायद फेल हो गई तो अब वे गांधीगिरी से अपना पैसा निकालने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए निगमायुक्त प्रियंकादास को भोपाल जोन गवर्नमेंट कांट्रेक्टर्स ऐसोसिएशन की ओर से लिखित में पत्र दिया गया, जिसमें जानकारी दी गई है कि 17 अप्रैल को सुबह 11 बजे कांट्रेक्टर मिलकर माता मंदिर निगम मुख्यालय के बाहर कटोरा लेकर भीख मांगेंगे। एसोसिएशन के प्रवक्ता किशोर हसानी ने बताया कि अप्रैल में लगातार दो बैठक लेकर भुगतान की बात कही गई, लेकिन कोई राशि नहीं दी गई।
Published on:
10 Apr 2018 06:15 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
