
Ayush Department job alert Advertisement
Ayush Department Job Alert: मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ कॉर्पोरेशन (Public Health Corporation)की शिकायत पर आयुष विभाग की फर्जी वेबसाइट बनाने के मामले में पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है। फर्जी वेबसाइट बना कर उस पर नौकरी का विज्ञापन (Fake Job alert Advertisement) डाला गया था। लोगों को जाल में फंसाने के लिए मप्र सरकार के नाम का भी विज्ञापन में इस्तेमाल किया था। ये वेबसाइट ई-औषधि (E-Aushdhi Website)के नाम से बनी थी। बताया जा रहा है कि वेबसाइट मार्च महीने में बनी थी जिस पर कई बेरोजगारों ने आवेदन डाल दिए थे हालांकि आयुष विभाग, एमपी हेल्थ कॉर्पोरेशन और पुलिस ने कहा है कि अब तक कोई भी ठगी की शिकायत नहीं है। वहीं एमपी पब्लिक हेल्थ कॉर्पोरेशन के एमडी मयंक अग्रवाल ने बताया है कि फर्जी वेबसाइड बनाई है और उस पर फर्जी विज्ञापन डाला है तो साइबर सेल को शिकायत करें।
ई-औषधि एमपी के नाम पर जारी इस विज्ञापन में 2972 पदों के लिए रिक्ति जारी की गई थी। इसमें स्टोर मैनेजर, सहायक स्टोर मैनेजर, और डाटा एंट्री ऑपरेटर की पद शामिल थे और इनका वेतन भी 26 हजार से 36 हजार तक बताया गया था। इस विज्ञापन के आधार पर कितने लोगों ने पैसे जमा किए इसकी शिकायत अब किसी भी विभाग के पास, नहीं पहुंची है हालांकि ये बात सामने आई थी कि हजारों छात्रों के साथ लाखों की ठगी इसके माध्यम से की गई है।
आयुष विभाग की फर्जी वेबसाइट (Fake Website) बनाने के बाद इसे लोगों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया पर भी वायरल किया गया था। मध्यप्रदेश हेल्थ कॉर्पोरेशन में जब वहां के कर्मचारी सोशल मीडिया पर स्क्रॉल कर रहे थे तभी उन्हें आयुष विभाग में ढाई हजार से ज्यादा नौकरियों पर भर्ती का एक विज्ञापन दिखा। जब कर्मचारियों ने इसकी सत्यता जांची तो ये फर्जी निकला।
वेबसाइट कहां से और किसने बनाई थी इसकी जांच की जा रही है। किसी के साथ ठगी की कोई शिकायत पुलिस के पास अब तक नहीं पहुंची है। शिकायत के बाद वेबसाइट को बंद करवा दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
कुलदीप खरे, उप निरिक्षक, थाना एमपी नगर
Updated on:
10 Apr 2025, 10:19 AM IST
Published on:
10 Apr 2025, 10:19 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.