पुलिस का कहना है कि आरोपी दीपक ने अपनी पड़ोस में रहने वाली लकड़ी दोस्त के मॉइक्रोमैक्स मोबाइल पैटर्न लॉक खोलने के लिए लिया था। इस दौरान आरोपी ने युवती की आपत्तिजनक फोटोज को अपने वॉट्सएप पर ले लिया था। बाद में दीपक ने युवती के फोटोज को वॉट्सएप ग्रुप में वायरल कर दिया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी दीपक लोधी के खिलाफ धारा 354सी, 406 आईपीसी, 67ख, 66ई आईटी एक्ट, 13-14 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को जिला न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेजा है।