
Health News: शरीर की इम्युनिटी को मजबूत और संक्रमण में कमी करते हैं ये गुड बैक्टीरिया, जानिए और भी कई फायदे
भोपाल/ हर छोटी बड़ी बीमारी से बचे रहने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता का मज़बूत होना बहुत जरूरी होता है।अगर हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी, तो कई बीमारियों से हमारा शरीर खुद ही निपट लेता है। कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्ति को कोई ना कोई बीमारी अपना शिकार बनाए ही रखती है, जिससे उबर पाना उसके लिए काफी मुश्किल होता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कई तरह के बैक्टीरियल संक्रमण, फंगस संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करता है। ऐसी स्थिति में बहुत जरूरी है कि हमारी इम्यून पावर मजबूत हो, इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिनके सेवन से हम काफी तेजी से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।
रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण
रोग प्रतिरोधक क्षमता के कमजोर होने के कई कारण हो सकते हैं। कई बार ये खानपान की लापरवाही की वजह से होता है, कई बार नशा करने की गलत आदतों के चलते, कई बार ये जन्मजात कमजोरी की वजह से भी होता है, तो कई बार लंबी बीमारी के कारण भी हो सकता है। अब सवाल ये उठता है कि अगर इम्यून पावर कमजोर हो जाए, तो उसे किस तरह व्यवस्थित करना चाहिए? यहां ऐसे ही कुछ उपायों का जिक्र है जिन्हें आजमाकर आप एक सप्ताह के भीतर अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं। आइये जानते है उनके बारे में...।
ये चीजें तेजी से बढ़ाएंगी रोग प्रतिरोधक क्षमता
-ग्रीन टी और ब्लैक टी, दोनों ही इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद होती हैं लेकिन एक दिन में इनके एक से दो कप ही पिएं। इसके अधिक सेवन से सेहत को नुकसान हो सकता है।
-कच्चा लहसुन खाना भी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करने में सहायक होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में एलिसिन, जिंक, सल्फर, सेलेनियम और विटामिन ए व ई पाए जाते हैं।
-दही का नियमित सेवन तेजी से भी इम्यून पावर बढ़ाता है। साथ ही, ये पाचन तंत्र को भी बेहतर रखने में मददगार होती है।
-ओट्स में पर्याप्त मात्रा में फाइबर्स पाए जाते हैं। इसमें एंटी-माइक्राबियल गुण भी होता है। रोजाना एक बार ओट्स का सेवन करने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।
-विटामिन डी हमारे शरीर को कई रोगों से लड़ने की ताकत देता है। साथ ही, हड्डियों को मजबूत बनाए रखने और दिल संबंधी बीमारियों को दूर रखने के लिए भी विटामिन डी का संतुलन बहुत जरूरी है।
-संक्रामक रोगों से सुरक्षा के लिए विटामिन सी का सेवन करना बहुत फायदेमंद है। नींबू और आंवले में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है।
Published on:
28 Nov 2019 09:00 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
