
ब्रेकिंग न्यूज़ : धोबी घाट के पास नाले में तैरती मिली लाश, देखने वालों की लगी भीड़
भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 25 वर्षीय एक युवक की लाश छोटे तालाब के कालीघाट से कुछ दूरी पर धोबी घाट के पास नाले में उतराती दिखाई दी। स्थानीय लोगों ने शव को उतराती देख तलैया थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर किया। पुलिस के मुताबिक अब तक मामले की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पायी है।
पानी में डूबने से युवक की मौत!
हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि नाले के पास मछली मारने अधिकांश युवक अक्सर बैठे रहते हैं। हो सकता है कि मृतक युवक भी मछली मार रह हो और इसी बीच पैर फिसलने युवक तालाब में गिर गया होगा। नाले में डूबने से युवक की मौत होने की आशंका है। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है। तलैया थाना पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर, शव को पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है।
तलैया थाना प्रभारी का कहना
तलैया थाना के टीआई इन्द्रराज सिंह राजपूत ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव की पहचान मोहन बाथम के रूप में हुई है। मृतक युवक की बॉडी अधिक फुली होने के कारण हादसे की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।
जहांगीराबाद थाना प्रभारी का कहना
जहांगीराबाद थाना के टीआई निरंजन शर्मा ने बताया कि तलैया में मिले शव के परिजन ने बीते शनिवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवायी थी। मृतक का नाम मनोज बाथम, उम्र करीब 25 साल है। युवक का शव तलैया थाना क्षेत्र में नाले से मिला है। मामले की जांच की जा रही।
Updated on:
21 Jul 2019 02:34 pm
Published on:
21 Jul 2019 12:45 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
