4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video- युवा संवाद: सिंधिया बोले शिवराज सरकार की अच्छी योजनाएं जारी रखेंगे

युवा संवाद में सिंधिया की कांग्रेस नेताओं को नसीहत, चुनाव में वही घोषणाएं करें जो पूरी की जा सकें

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Arun Tiwari

Jun 12, 2018

scindia

election campaign,Ujjain,program,Jyotiraditya Scindia,

भोपाल। कांग्रेस की प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भोपाल में युवाओं के साथ संवाद किया और ये बताने की कोशिश की कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो उनका फोकस किन मुद्दों पर रहेगा और वो किस तरीके से काम करेगी।

सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस एेसी सरकार बनाएगी जो घोषणाआंे पर नहीं बल्कि बेहतर नतीजे लाने के लिए काम करेगी। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि वो घोषणावीर न बनें बल्कि चुनाव के समय वही वादे करें जो वो पूरे कर सकें।

सिंधिया के साथ संवाद करने के लिए युवा,छात्र,महिलाएं , एनजीओ प्रतिनिधि, खिलाड़ी, कलाकार, शिक्षक,वकील,डॉक्टर,व्यापारी और किसान मौजूद थे।


इन बातों पर सिंधिया ने किया फोकस
- नेगेटिव नहीं पॉजीटिव वोट पर बने सरकार।

- शिवराज मेरे राजनीतिक प्रतिद्वंदी,उनका सम्मान जरूरी,कोई अपशब्द न बोले।

- मेरी सीएम बनने की अभिलाषा नहीं, सेवक बनकर काम करना चाहता हूं।

- शिवराज सरकार की अच्छी योजनाएं जारी रखेंगे।

- खिलाडि़यों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेंगे।

- हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़े इसके लिए अलग से नीति बनाएंगे।

- दुष्कर्म करने वालों समय सीमा में सरेआम दंडित किया जाए, कोई धमकी दे तो मुझे फोन करें मैं २४ घंटे में कार्रवाई करवाउंगा।

- डॉक्टर और शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम।

- एनजीओ के सवाल पर सिंधिया ने कहा कि ये मेरी निजी राय कि आपसे सरकार जितनी दूर रहे उतना अच्छा..

- अमीर के नालायक बेटे को रिश्वत देकर नौकरी न मिले।

- मोदी सरकार एक पैसे की सरकार क्योंकि वो तेल के दाम बढ़ाती जा रही है और एक पैसे कम करती है।

- निवेशकों को लाल करपेट बिछाएंगे लेकिन उनसे प्लांट लगाने की तारीख और प्रदेश के युवाओं को रोजगार की गारंटी लेंगे, अनुमति का काम समय सीमा में होगा - किसानों को कर्ज माफी के साथ साथ मंडियों में नगद भुगतान किया जाएगा।

यहां चुुुनाव को लेकर अपना विजन क्लियर करते हुए सिंधिया ने जिन मुख्य बातों पर जोर दिया वो इस प्रकार हैं...
- चुनाव में वही घोषणाएं करें जो पांच साल में पूरी कर सकें...
- नेगेटिव नहीं पॉजीटिव वोट पर बने सरकार ।
- शिवराज मेरे राजनीतिक प्रतिद्वंदी,उनका सम्मान जरूरी,कोई अपशब्द न बोले।
- मेरी सीएम बनने की अभिलाषा नहीं, सेवक बनकर काम करना चाहता हूं ।
- शिवराज सरकार की अच्छी योजनाएं जारी रखेंगे ।