5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रंग पंचमी: भक्तों ने भगवान के साथ खेली होली, बरसे फूल, उड़ा गुलाल, गूंजे फाग गीत

रंग पंचमी: भक्तों ने भगवान के साथ खेली होली, बरसे फूल, उड़ा गुलाल, गूंजे फाग गीत

2 min read
Google source verification
rang panchami holi Celebration

rang panchami holi Celebration

भोपाल. मध्यप्रदेश में रंगों के पर्व होली का समापन सोमवार को रंगपंचमी के साथ होगा। रंगपंचमी पर हिन्दू उत्सव समिति की ओर से शहर के कई जगहों से पारंपरिक चल समारोह निकाला जा रहा है। इसमें डायनासोर की झांकी खास आकर्षण का केंद्र रही। न्यू मार्केट में होली रंग पंचमी का जुलूस निकाला गया और 1250 टीटी नगर स्थित तुलसी नगर के रहवासियों ने रंग पंचमी धूमधाम से मनायी। कहीं मंदिरों पर भी भक्त भगवाव के संग भी होली खेलते दिखायी दिए...

नया भोपाल त्योहार उत्सव समिति की ओर से शाहपुरा दुर्गा चौक से न्यू मार्केट खेड़ापति हनुमान मंदिर तक चल समारोह निकाला गया। कोलार हिन्दू उत्सव समिति की ओर से सुबह 9 बजे ललिता नगर चौराहे से चल समारोह निकाला गया। जो सर्वधर्म पुल पर समाप्त होगा। नवयुग हिन्दू उत्सव समिति की ओर से बरखेड़ी से जहांगीराबाद तक चल समारोह निकाला गया।

होली मिलन समारोह: सामाजिक, धार्मिक, स्वयंसेवी संगठनों ने किए आयोजन

रंगपंचमी के एक दिन पहले रविवार को एक बार फिर शहर होली के उत्साह में नजर आया। रविवार को कई सामाजिक, धार्मिक और स्वयंसेवी संगठनों ने होली मिलन समारोह के आयोजन किए। कहीं फूलों और गुलाल से तो कहीं वंृदावन मथुरा की तर्ज पर होली खेली गई। फाग गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, चुटकुले, हास्य कविताएं सहित कई आयोजन हुए। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी।

गुरुबख्श की तलैया: राधा-कृष्ण के साथ खेली फूलों की होली

हिन्दू उत्सव समिति की ओर से श्रीराम मंदिर गुरुबख्श की तलैया में महिला होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने फाग गीत गाए और राधा-कृष्ण के साथ फूलों की होली खेली। साथ ही एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। महिलाओं को समिति की ओर से सम्मानित भी किया गया।