
अगस्त का महीना खगोलीय नजरिए से बेहद खास होने वाला है। इस माह कुछ आश्चर्यजनक खगोलीय घटनाएं होंगी जोकि बेहद दुर्लभ भी होंगी। इनमें सबसे खा दिन है 18 अगस्त जिस दिन आपको अपनी परछाई भी नहीं दिखेगी। इसे जीरो शेडो डे कहा जाता है। ऐसी स्थिति साल में दो बार बनती है जब हर चीज की परछाई गायब ही हो जाती है। आइए हम आपको बताते हैं ऐसा क्यों होता है।
18 अगस्त 2023 के दिन जीरो शैडो डे होगा, इस दिन किसी को भी अपनी परछाईं नजर नहीं आएगी। वैज्ञानिकों के मुताबिक जीरो शेडो डे दुर्लभ खगोलीय घटना है जोकि तब घटित होगी जब सूर्य धरती के बिल्कुल ऊपर आ जाएगा। इस कारण किसी भी चीज की परछाई नहीं दिखती।
हालांकि ऐसा नहीं है कि इस दिन परछाई बिल्कुल बनती ही नहीं है। जीरो शैडो डे पर सूर्य की किरणें धरती पर लंबवत पड़ती हैं। इसके कारण परछाई पैरों के बिल्कुल नीचे बनती हैं और इस वजह से दिखाई ही नहीं देती। 130 लेटीट्यूड पर स्थित सभी स्थानों पर ऐसा होता है। कुछ पलों के लिए इंसानों या किसी भी वर्टीकल चीज की परछाईं दिखना बंद हो जाता है।
पृथ्वी के घूमने की धुरी के झुकाव के कारण यह विशेष स्थिति बनती है। सूर्य के परिक्रमा तल के लंबवत होने की बजाय पृथ्वी उससे 23.5 डिग्री तक झुकी होती है। इस कारण हर रोज दोपहर में सूर्य हमारे सिर के ठीक ऊपर नहीं आ पाता है लेकिन साल में दो बार ऐसा होता है। इन दोनों दिन पृथ्वी पर कर्क और मकर रेखा के बीच के स्थान पर सूर्य की रोशनी बिल्कुल संभवत पड़ती है। यही कारण है कि इन स्थानों पर साल में दो बार जीरो शैडो डे आता है।
Published on:
04 Aug 2023 02:29 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
