विशेष राहत आयुक्त ने बताया कि सलांदी नदी भद्रक में बाढ़ की संभावना है। जिलाधिकारी से राहत एवं बचाव के साथ ही नुकसान का आंकलन करने को तैयार रहने को कहा गया है। भद्रक की कुछ ग्राम पंचायतों के बाढ़ प्रभावित होने की आशंका है। मौसम विभाग के भुवनेश्वर केंद्र ने बारिश तूफान व वज्रपात की भविष्यवाणी की है। बालासोर, मयूरभंज, क्योंझर, भद्रक, अनुगुल, गंजम व गजपति सहित सात जिलों में भारी बारिश हो सकती है।