(पुरी): बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि यह चुनावी साल है और अब परिवर्तन की जंग शुरू हो चुकी है। बीजेडी समेत विपक्षी दलों को मोदी-फोबिया हो गया है। उन्होंने नवीन पटनायक की सरकार और नौकरशाही पर भ्रष्टाचार के जमकर आरोप लगाए। ओडिशा के अफसरों को चेतावनी दी कि वे चाटुकारिता बंद करके सीधे रास्ते पर आ जाएं। ओडिशा में अगली सरकार बीजेपी की होगी। ऐसे चापलूस और भ्रष्ट अफसरों की लंबी खबर ली जाएगी।