13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेडी ने जारी किया चुनावी घोषणा पत्र, किसानों-महिलाओं और युवाओं पर फोकस

घोषणा पत्र जारी करते समय बीजेडी अध्यक्ष सीएम नवीन पटनायक, सांसद भर्तर्हरि महताब, प्रसन्न आचार्य आदि लोग शामिल थे...

2 min read
Google source verification
bjd

bjd

(भुवनेश्वर): बीजू जनता दल ने चुनाव घोषणा पत्र जारी कर दिया। पार्टी का दावा है कि राज्य की जनता की राय से यह घोषणा पत्र तैयार किया गया है। इसके लिए घर-घर शंख का विशेष अभियान चलाया गया था। इसमें ओडिशा के कोने-कोने को जोड़ने वाले बीजू एक्सप्रेस वे के निर्माण और कटक-भुवनेश्वर के लिए मेट्रो का वादा भी किया गया है। चुनाव घोषणा पत्र को चार हिस्सों में बांटा गया है। घोषणा पत्र जारी करते समय बीजेडी अध्यक्ष सीएम नवीन पटनायक, सांसद भर्तर्हरि महताब, प्रसन्न आचार्य आदि लोग शामिल थे।

किसानः सभी किसानों व भूमिहीनों के लिए कालिया (कृषक एसिस्टेंस ताइवलीहुड एंड इनकम ऑगमेंटेशन) स्कीम लागू रहेगी। दस हजार रुपया सालाना किसानों और 12 हजार रुपया सालाना भूमिहीनों के लिए। इसके क्रियान्वयन पर नजर रखने को कालिया आयोग का गठन किया जाएगा। हर तीन साल में यह रकम रिवाइज्ड की जाएगी। एक लाख तक ब्याजमुक्त ऋण। सिंचाई सुनिश्चित करने के लिए 50 हजार करोड़ का बजट रखा जाएगा। कालिया का लाभ पाने वाले किसानों के बच्चों को छात्रवृत्ति। कृषि के लिए हर तरह की मदद के लिए चौबीस घंटे चलने वाले किसान कॉल सेंटर बनाए जाएंगे। सभी ग्राम पंचायतों में भंडारण सुविधा। नई तकनीक से खेती के लिए हर जिले में कालिया सेंटर स्थापित किए जाएंगे। न्यूनतम समर्थन मूल्य 2930 रुपया के लिए केंद्र पर दबाव बनाया जाएगा। अस्थायी भंडारण सुविधा।

महिलाः सेल्फ हेल्प ग्रुप को सरकारी बिजनेस के लिए 5,000 करोड़। इस ग्रुप को 5 लाख तक का ऋण ब्याजमुक्त दिया जाएगा। बालिकाओं की केजी से पीजी तक शिक्षा फ्री। बीजू स्वास्थ कल्याण योजना कवर सात लाख से बढ़ाकर दस लाख रुपया किया जाएगा। गरीब बेटियों की शादी के लिए 25 हजार रुपया आर्थिक मदद। विस्थापित और विधवा महिलाओं के लिए सोशल सिक्युरिटी गारंटी। सेल्फहेल्प ग्रुप की महिलाओं को एक्सीडेंट कवर (दुर्घटना बीमा) दिया जाएगा। मिशन शक्ति के लिए पृथक विभाग होगा। पंचायत और पंचायत समितियां सपोर्ट करेंगी। सरकार से मिलने वाली जमीन व घर सब महिलाओं के नाम पर होगा। स्टांप ड्यूटी में छूट मिलेगी।

युवाः 75 प्रतिशत जॉब रिजर्वेशन ओडिशा के सभी उद्योगों में पढ़े लिखे युवकों के लिए। वर्ल्ड स्किल्ड प्रोफेशनल्स स्कीम:— डेढ़ लाख ऐसे विश्वस्तरीय स्किल युवा निकालेंगे जिन्हें विश्व में नौकरी मिल सकती है। अगले पांच साल में 15 लाख युवा निकलेंगे। स्टार्टअप के लिए दस हजार युवाओं को दस लाख तक की मदद। मेक इन ओडिशा से 30 लाख नौकरियां सृजित होंगी। शिक्षा के लिए ब्याजमुक्त ऋण। सभी कॉलेज विश्वविद्यालयों में वाईफाई, छात्रों को वन जीबी डेटा फ्री। छात्रवृत्ति मेरिट और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को दी जाएगी। जॉब फीस समाप्त की जाएगी।

जुहारः (ज्वाइंट अपलिफ्टमेंट आफ हैबिटेशन्स एंड रीजन्स) विकास में क्षेत्रीय विषमता दूर की जाएगी। बरगढ़, बलंगीर, बौद्ध, देवगढ़, झारसुगुडा, कालाहांडी, संबलपुर, सोनपुर, जिले और अट्टामलिक, कुचिंडा व नीलगिरि में विशेष विकास परिषदें गठित की जाएंगी। इन परिषदों में 50 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षण होगा। विकास की विशेष योजनाएं बनाना इनका काम होगा। इसके अलावा दस लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता की योजनाएं। खाद्य गारंटी योजना को और भी कारगर बनाएंगे। यूनिवर्सल हेल्थ सिक्युरिटी, यूनिवर्सल फूड सिक्युरिटी, यूनिवर्सल सिक्युरिटी, शेल्टर सिक्युरिटी फॉर आल, औद्योगिक निवेश, युवा सशक्तीकरण, महिला सशक्तीकरण, हर ब्लाक में मॉडल स्कूल, 190 आदर्श विद्यालय।