27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैलगाड़ी रेस में दो गुटों में संघर्ष, कई जख्मी, 10 गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार सवर्ण और दलित के मोहल्लों का यह त्योहार संयुक्त रूप से मनाया जाता है...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भुवनेश्वर

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 21 Oct 2018, 9:01 PM IST

file photo

file photo

(ढेंकानॉल): भुवन ब्लाक में दशहरा पर्व के अवसर परंपरागत बैलगाड़ी दौड़ के दौरान हुए दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने लाठी चार्ज करके हालात पर काबू पा लिया है। इस सिलसिले में दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने हालात पर काबू का दावा किया है।

जानकारी के अनुसार सवर्ण और दलित के मोहल्लों का यह त्योहार संयुक्त रूप से मनाया जाता है। बीते दिन पणा भोज को लेकर दोनों गुटों मे तनातनी हुई थी। दलितों का कहना था कि पणा भोज अलग करिए, इसके पीने से उनके बच्चों की तबीयत बिगड़ जाती है। पुलिस के हस्तक्षेप के चलते पणा भोज बहुत छोटे पैमाने पर करने के कारण सवर्णों में रोष था।

दोनों गुट आरा साही व हरिजन साही के हैं। पणाभोज से हुई खटास का असर बैलगाड़ी दौड़ में रविवार को सुबह दिखायी दिया। आपसी गालीगलौच के बाद दोनों ओर से पथराव हो गया। पथराव और आपसी झगड़े के कारण आसपास के घरों में भी तोड़फोड़ की गई। सवर्णों और दलितों के संघर्ष में एक वृद्ध व्यक्ति का कहना है कि लोगों ने उसके घर में घुसकर हमला किया। पुलिस का कहना है कि लाठीचार्ज न करते तो हालात और भी गंभीर हो जाते। अपर पुलिस अधीक्षक हरेकृष्ण प्रधान ने बताया कि पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। हालात नियंत्रण में हैं।