
ओडिशा पर मंडरा रहा चक्रवात का खतरा
50 से 60 किमी प्रति घंटे तक हवा की गति संभव
ओडिशा समेत कुछ राज्यों पर एक और चक्रवात का खतरा मंडराने लगा है। दबाव के प्रभाव की वजह से एक दिसंबर को मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे और दो दिसंबर को 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। समुद्र की स्थिति बहुत खराब होने की संभावना है इसलिए राज्य सरकार ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे एक दिसंबर से मछली पकड़ने के लिए समुद्र में न जाएं।
--
सात तटीय जिलों के लिए अलर्ट जारी
ओडिशा सरकार ने दक्षिणी अंडमान सागर पर कम दबाव वाले क्षेत्र के निर्माण के बीच राज्य के सात तटीय जिलों के लिए अलर्ट जारी किया। अधिकारियों ने कहा कि कम दबाव वाले क्षेत्र के दबाव क्षेत्र में तब्दील होकर दो दिसंबर तक चक्रवात में बदलने की संभावना है।
बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, पुरी, खुर्दा और गंजम जिले के जिलाधिकारियों को लिखे पत्र में विशेष राहत आयुक्त सत्यव्रत साहू ने कहा कि दक्षिणी अंडमान सागर पर बने कम दबाव वाले क्षेत्र के दबाव क्षेत्र में तब्दील होकर बाद में चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है।
--
कुछ इलाकों में बारिश की संभावना
भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एच.आर. विश्वास ने बताया कि तूफान के सटीक मार्ग का पता तब चलेगा जब कम दबाव वाला क्षेत्र दबाव क्षेत्र में तब्दील होगा। तीन दिसंबर को कोरापुट, रायगड़ा, गजपति, गंजम, पुरी और जगतसिंहपुर के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है।
Published on:
28 Nov 2023 11:48 pm
बड़ी खबरें
View Allभुवनेश्वर
ओडिशा
ट्रेंडिंग
