(पत्रिका ब्यूरो,भुवनेश्वर): केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए ओडिशा सरकार ने न केवल खजाना खोल दिया है बल्कि राहत और बचाव कार्य के लिए सुरक्षा दल भी भेजा है। फायर ब्रिगेड और ओड्राफ के जवानों के दल को रवाना किया गया है। ओ़डिशा के 130 श्रमिक केरल की बाढ़ में फंसे हैं। इन श्रमिकों ने वीडियो बनाकर भेजा है जिसमें उनके बाढ़ में फंसे होने का प्रमाण मौजूद है।