23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नशेड़ी युवक ने हथौड़े से पीटकर माता-पिता को उतारा मौत के घाट

ओडिशा के अनुगुल कस्बे से रिश्तों को तार तार कर देने वाला मामला सामने आया है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भुवनेश्वर

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 15 Jun 2018, 6:33 PM IST

murder

murder

(अनुगुल): ओडिशा के अनुगुल कस्बे से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक शराबी बेटे ने अपने माता-पिता को शराब पिने से टोकने की छोटी सी बात पर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

नशे में धुत होकर घर आया आरोपी

दिल को झकझोर देने वाली यह घटना गुरूवार रात को हुई। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना किशोर नगर थाना क्षेत्र के बड़ापदर गांव की है। गांव में रहने वाला घनश्याम बाघर (35) देर शाम नशे की हालत में घर पहुंचा। वह शराब का आदी था और अक्सर नशे की हालत में घर आकर उत्पात मचाया करता था। युवक के माता-पिता उसे हमेशा उसे ऐसा करने से मना किया करते थे।

शराब पीकर घर आने से मना करने पर हथौडा उठाकर किया वार

गुरूवार शाम भी जब वह नशे में चूर होकर घर आया तो उसके माता-पिता ने उसे टोका। आरोपी इस रोक-टोक को सहन नहीं कर पाया। गुस्से में लाल युवक अपने माता-पिता करणाकर बाघर और चम्पा बाघर से गालीगलौच करने लगा। बात बढने पर उसने दोनो से मारपीट करना शुरू कर दिया। आरोपी की पत्नी ने इस बीच दोनों को बचाने के लिए पहल की तो उसने उसके साथ भी मारपीट की। धिरे-धिरे बात बढती गई। आरोपी ने अपना आपा खो दिया। पास में पड़े हथौडे से वह अपने माता-पिता के सिर पर ताबड़तोड़ वार करने लगा।


दोनो जमीन पर पड़े-पड़े छोड देने के लिए गुहार लगाते रहे पर बेहरहम बेटे पर किसी भी बात का कोई असर नहीं हुआ। दोनों ने छटपटाते हुए प्राण त्याग दिए। पुलिस ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय ज्यादा रक्तस्राव से दोनों की मौत हो गयी। हत्यारोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस केस दर्ज करके जांच कर रही है।