27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेडी सांसद अनुभव महंति व मंत्री अशोक पंडा की गाड़ी पर दामोदर समर्थकों ने अंडे फेंके

पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भुवनेश्वर

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 21 Oct 2018, 9:02 PM IST

bjd mp anubhav mahanti file photo

bjd mp anubhav mahanti file photo

(जगतसिंहपुर): बीजेडी से निष्कासित पूर्व कैबिनेट दामोदर राउत के गढ़ जगतसिंहपुर में एक कार्य कार्यक्रम में जाने के दौरान राज्यसभा सदस्य फिल्म स्टार अनुभव महंति, पर्यटन मंत्री अशोक पंडा व विधायक प्रशांत मुंडुली पर दामोदर समर्थकों ने अंडे बरसाए। दोनों नेता रावण पुतला दहन के कार्यक्रम में जा रहे थे। उनकी गाड़ी के एरासमा के निकट पहुंची ही थी कि कुछ लोगों ने गाड़ी पर अंडे फेंके। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। मुंडुली एरासमा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं।

दरअसल दामोदर राउत और उनके समर्थकों द्वारा आयोजित रावण पुतला दहन कार्यक्रम को प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। निर्माणाधान मंच को उखाड़ फेंका। तभी राउत और नवीन समर्थकों में विरोध का स्वर मुखर होता जा रहा था। दामोदर राउत ने इस बीच बयान दे दिया कि बीजेडी में सभी रावण हैं। नवीन पटनायक उन सबके कप्तान हैं। इस बात को लेकर तनातनी है।


सांसद और मंत्री की गाड़ी पर अंडे फेंकने वालों पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके उन्हें तितर बितर कर दिया। एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। यह मामला लोगों की जानकारी में तब आया जब महंति ने अपने भाषण में घटना का विवरण दोहराया। उन्होंने इसे बचकानी हरकत कहा।