इससे पहले चगला के बॉस गैगेंस्टर टीटू को जाजपुर के चंडीकोल के पास 30 जून को गिरफ्तार किया गया था। उसके पांव में गोली लगी थी। क्राइम ब्रांच ने बदमाशों का गिरोह चलाने वाले सैय्यद उसमान अली उर्फ टीटू के घर समेत कई ठिकानों पर एक साथ छापे मारे। जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच के लोगों ने जिला पुलिस के सहयोग से यह छापामारी की। टीटू की वजह से केंद्रपाड़ा स्थित दिलावरपुर गांव में दहशत फैली थी। छापेमारी के बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पांच प्लाटून पुलिस बल दिलावरपुर में तैनात कर दिया गया। टीटू पर हत्या, अपहरण, डकैती के 10 से ज्यादा केस दर्ज हैं। उसने गिरोह बना रखा है जिसमें लूट और हत्या के आरोपी शामिल हैं। इनकी वजह से इलाके में दहशत का माहौल है। .