
arrested
(पत्रिका ब्यूरो,भुवनेश्वर): क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा (ईओडब्ल्यू) ने कालाहांडी स्थित सरदार राजा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के प्रमुख जॉनसन राजा (54) को छात्रों के एडमिशन में धोखाधडी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। भारतीय चिकित्सा परिषद के मानकों की अनदेखी करने वाले इस मेडिकल कॉलेज व अस्पताल दो शैक्षिक सत्रों के लिए प्रवेश भी कर लिए गए थे। यह विवादित मेडिकल कॉलेज व अस्पताल बंद पड़ा है।
रद्य हुई कॉलेज की मान्यता
आरोपी राजा सेलवम एजूकेशनल एंड चेरिटेबल का मैनेजिंग ट्रस्टी है। इस कालेज व अस्पताल का वेस्टर्न ओडिशा डेवलेपमेंट काउंसिल के साथ 2004 में एमओयू साइन हुआ था जिसके तहत गरीबों के मुफ्त उपचार आदि के लिए ट्रस्ट को 25 एकड़ जमीन व दस करोड़ रुपया दिया गया था। भारतीय चिकित्सा परिषद ने मानक पूरे न होने पर इसकी मान्यता रद्द कर दी थी।
राजा की गिरफ्तारी तमिलनाडु में कन्याकुमारी से की गई थी। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट नागरकोल्ह के समक्ष प्रस्तुत किया गया। ट्रांजिट रिमांड पर उसे ओडिशा लाया गया। उसे जुनागढ़ कालाहांडी में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में शुक्रवार को पेश किया गया। मेडिकल कालेज व अस्पताल संचालित करने वाले ट्रस्ट पर एमओयू का उल्लंघन का भी आरोप है। एमओयू के अनुसार गरीबों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा देने का प्रावधान किया गया था पर इसका पालन नहीं किया गया। वेस्टर्न ओडिशा डेवलेपमेंट काउंसिल से इस ट्रस्ट को दस करोड़ रुपया और 25 एकड़ भूमि मिली थी। कालाहांडी बेहद पिछड़ा जिला घोषित है।
हिरासत में लिए गए ट्रस्ट के हेड राजा ने चिकित्सा परिषद को गुमराह करके 2013-14 व 2014-15 के सत्र के लिए एमबीबीएस प्रवेश की अनुमति भी हासिल कर ली थी। मौका मुआयना के बाद परिषद ने कमियां पाई । इस बीच कैपिटेशन फीस की मद में छात्रों से मोटी रकम एकत्र कर ली थी । ईओडब्ल्यू के अधिकारी के अनुसार 2015-16 के सत्र में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिए गए थे ।
Published on:
03 Aug 2018 05:26 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
