रथयात्रा समन्वय समिति की बैठक के लिए आ रहे मुख्यमंत्री पटनायक के वाहन पर पुरी में आरटीओ आफिस के सामने चक्रतीर्थ रोड पर कुछ लोगों ने टमाटर फेंके और काले झंडे दिखाए। विरोध करने वालों ने खुद को कांग्रेसी बताया। बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उधर, एक बयान जारी करके जगन्नाथ सेना और लूलू सेना ने मुख्यमंत्री के पुरी दौरे का विरोध करने की बात कही।