24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश के औद्योगिक नक्शे में ओडिशा को स्थापित करने की पुरजोर कोशिश एक लाख करोड़ से अधिक निवेश के प्रस्तावों को मंजूरी

ओडिशा सरकार ने एक लाख करोड़ रूपए से अधिक के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इन प्रस्तावों में दो तिहाई से ज्यादा स्टील उद्योग से जुड़े हुए हैं। राज्य सरकार ने उम्मीद जताई है कि प्रस्तावों के धरातल पर उतरने से लगभग 29 हजार नए रोजगार सृजित होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भुवनेश्वर

•

image

Paritosh Dubey

•

Updated: 12 Sep 2023, 10:43 PM IST

देश के औद्योगिक नक्शे में ओडिशा को स्थापित करने की पुरजोर कोशिश एक लाख करोड़ से अधिक निवेश के प्रस्तावों को मंजूरी

देश के औद्योगिक नक्शे में ओडिशा को स्थापित करने की पुरजोर कोशिश एक लाख करोड़ से अधिक निवेश के प्रस्तावों को मंजूरी


भुवनेश्वर
देश के औद्योगिक नक्शे में ओडिशा को स्थापित करने की पुरजोर कोशिश में लगी राज्य सरकार ने एक लाख करोड़ रूपए से अधिक के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इन प्रस्तावों में दो तिहाई से ज्यादा स्टील उद्योग से जुड़े हुए हैं। राज्य सरकार ने उम्मीद जताई है कि प्रस्तावों के धरातल पर उतरने से लगभग २९ हजार नए रोजगार सृजित होंगे। औद्योगिक इकाइयां जगतसिंहपुर, जाजपुर, झारसुगुड़ा, खुर्दा, भद्रक, गंजम और कोरापुट जिलों में स्थित होंगी। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में एचएलसीए की सोमवार को हुई बैठक में 1.01 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई हैं।
--------
जगतसिंहपुर में जेएसडब्ल्यू उत्कल दोगुना करेगी क्षमता
बैठक में जगतसिंहपुर जिले के जटाधार में जेएसडब्ल्यू उत्कल स्टील लि. ने अपने एकीकृत इस्पात संयंत्र की क्षमता को दोगुना करने के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी है। कंपनी ने अपनी सालाना 12 मिलियन टन क्षमता को बढ़ाकर 24 मिलियन टन करने संबंधी निवेश प्रस्ताव दिया था। जिसे मंजूर कर लिया गया है। स्टील से जुड़ी इस परियोजना में 75 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा। जिससे 12 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना जताई गई है। एचएलसीए की बैठक में जिंदल फेरस लिमिटेड को जाजपुर जिले के कलिंगा नगर में 3,449 करोड़ रुपये के निवेश और 1,396 लोगों के लिए रोजगार की क्षमता के साथ 2.35 एमटीपीए क्षमता वाल कार्बन स्टील प्लांट स्थापित करने की अनुमति दी गई थी। वहीं एमएसपी मेटालिक्स लि. को 1,500 करोड़ रुपये के निवेश के साथ झारसुगुड़ा जिले के मराकुटा में 1.39 मिलियन टन का स्टील प्लांट, 251 मेगावाट कैप्टिव पावर प्लांट और रेलवे साइडिंग स्थापित कर अपनी इकाई का विस्तार करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इस परियोजना से चार हजार लोगो ंको रोजगार मिलना प्रस्तावित है।
इसके साथ ही अवाडा इलेक्ट्रो प्राइवेट लि. को खुर्दा जिले के हल्दियापाड़ा में सिल्लियां, वेफर्स, सौर सेल और मॉड्यूल के लिए विनिर्माण सुविधा स्थापित करने की परियोजना को मंजूरी दे दी। 11 हजार तीन सौ करोड़ लागत की इस परियोजना के क्रियान्वयन से चार हजार लोगो कें रोजगार सृजित होने की बात कही गई है। इसके साथ ही एलएंडटी एनर्जी ग्रीन टेक लि. के पारादीप में 1,030 करोड़ के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। जिसके अंतर्गत कंपनी 3.20 लाख टन की वार्षिक क्षमता वाला हरित अमोनिया संयंत्र स्थापित करेगी। इससे 1,310 लोगों के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे। इसके साथ ही बर्जर पेंट्स इंडिया लि. की खुर्दा में 4.1 लाख केएल/एमटी की क्षमता वाली इंटरमीडिएट, पेंट और संबद्ध उत्पादों की विनिर्माण इकाई को हरी झंडी दिखाई गई है। 1,458 करोड़ के निवेश से तैयार होने वाली इकाई 350 लोगों को रोजगार देगी।