24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो पत्नियों का मामला पहुंचा पंचायत, नाराज अधेड़ ने गुस्से में ले ली कई लोगों की जान

Odisha News: उसने कहा कि मेरे किसी मामले में आप लोग कौन होते हैं, निर्णय लेने वाले?...और फिर उठाया ऐसा कदम

less than 1 minute read
Google source verification
दो पत्नियों का मामला पहुंचा पंचायत, नाराज अधेड़ ने गुस्से में ले ली कई लोगों की जान

दो पत्नियों का मामला पहुंचा पंचायत, नाराज अधेड़ ने गुस्से में ले ली कई लोगों की जान

(भुवनेश्वर): नक्सल प्रभावित मलकानगिरि के कलिमेला ब्लॉक के गांव एमपीवी 33 में प्रजाकोर्ट के दौरान नशे में धुत व्यक्ति ने धारदार हथियार से दो लोगों की हत्या कर दी और पांच लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया। गांव वालों ने हत्यारे को दबोचकर बांध दिया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया। घायलों को मलकानगिरि जिला अस्पताल भेज दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार कलिमेला ब्लाक के ओटेमटला ग्राम पंचायत के एमपीवी 33 गांव में देर शाम प्रजाकोर्ट चल रही थी। इसमें एक परिवार की महिला की शिकायत पर गांव वालों की सहमति से पंच निर्णय के लिए जुटे लोग चर्चा कर रहे थे कि इसी बीच विधान मिर्धा नामक अधेड़ व्यक्ति नशे की हालत में हाथ में हथियार लेकर आ धमका। उसने कहा कि मेरे किसी मामले में आप लोग कौन होते हैं, निर्णय लेने वाले?

यह कहते हुए उसने पलक झपकते ही दो लोगों विश्वनाथ राय (50) और माधवी राय (43) पर हमला जान ले ली। इसके बाद वह मौके पर वार करता रहा। अचानक इस हमले से गांव के ही संजू सेना, सचिन मिस्त्री, मनोरंजन मंडल, माधुरी राय और सौमित्र राय गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। सरेआम हत्या पर आमादा विधान मिर्धा को गांव वालों ने पकड़कर बांद दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। बताते हैं कि विधान मिर्धा के दो पत्नियां थीं। दोनों में अनबन रहती थी। एक पत्नी की शिकायत पर गांव में खाप पंचायत बैठी थी जिसका मिर्धा ने विरोध किया।

ओडिशा की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें:आतंकियों के लिए मुफीद बना यह राज्य, रोज हो रहे नए खुलासे