
ओडिशा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी तेज
कांग्रेस नेता राहुल का भव्य स्वागत करेंगे पार्टी नेता
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी ओडिशा में तेज हो गई है। पार्टी की राज्य इकाई ने तैयारी में अपनी सारी ताकत झोंक दी है। पार्टी के नेता छह फरवरी की रात ओडिशा-झारखंड सीमा पर स्थित बीरमित्रपुर में राहुल का भव्य स्वागत करेंगे। यात्रा को लेकर पार्टी समर्थकों में जोश और उत्साह है। पार्टी समर्थकों का मानना है कि इस यात्रा से राज्य में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनेगा।
--
यात्रा 6 को पहुंचेगी ओडिशा
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छह फरवरी को सुंदरगढ़ जिले के रास्ते ओडिशा पहुंच सकती है। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष शरत पटनायक ने कहा कि पार्टी की राज्य इकाई छह फरवरी की रात ओडिशा-झारखंड सीमा पर स्थित बीरमित्रपुर में राहुल का भव्य स्वागत करेगी।
छत्तीसगढ़ रवाना होने से पहले यात्रा सुंदरगढ़ के अलावा राउरकेला और झारसुगुड़ा से होकर न्याय यात्रा गुजरेगी। राहुल संभवत: छह फरवरी की रात बीरमित्रपुर पहुंचेंगे।
--
राउरकेला, गड़ा गांव और उत्तरा में रोड शो
पटनायक ने कहा कि राहुल अगले दिन राउरकेला, गड़ा गांव और उत्तरा में रोडशो भी करेंगे। वह सात फरवरी की रात झारसुगुड़ा में रुकेंगे। राहुल आठ फरवरी को बेलपहाड़, हृदयनगर और कनकतारा तक यात्रा का नेतृत्व करेंगे, जिसके बाद यात्रा छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी। जल्द ही सभी कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
Published on:
01 Feb 2024 04:34 pm
बड़ी खबरें
View Allभुवनेश्वर
ओडिशा
ट्रेंडिंग
