21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओडिशा की ये होंगी पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष

बीजू जनता दल (बीजद) ने बुधवार को अहम फैसला किया। बीजू जनता दल (बीजद) की इस वरिष्ठ नेता को ओडिशा विधानसभा की अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मास्टर स्ट्रोक खेला।

2 min read
Google source verification
ओडिशा की ये होंगी पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष

ओडिशा की ये होंगी पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष

राज्य के सीएम ने खेला मास्टर स्ट्रोक
भुवनेश्वर. बीजू जनता दल (बीजद) ने बुधवार को अहम फैसला किया। बीजू जनता दल (बीजद) की इस वरिष्ठ नेता को ओडिशा विधानसभा की अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मास्टर स्ट्रोक खेला। उन्होंने पार्टी की नेता और और राजस्व मंत्री प्रमिला मलिक को ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष उम्मीदवार के रूप में नामित किया। प्रमिला ओडिशा की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष होंगी। अभी तक नवीन पटनायक सरकार में राजस्व मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।
--
पहले से थी अटकलें
राजनीतिक हलकों में पहले से अटकलें थी कि बीजद किसी महिला को विधानसभा अध्यक्ष बना सकती है। संसद से महिला आरक्षण बिल को मंजूरी को इससे जोड़ कर भी देखा जा रहा है। ओडिशा विधानसभा में बीजद के अकेले स्पष्ट बहुमत है। 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजद को 112 सीटें मिली थीं और बीजेपी को 23 और कांग्रेस को 9 सीटें मिली थीं।
--
बोलीं, यह करूंगी सुनिश्चित
स्पीकर का चुनाव 22 सितंबर को होगा। बीजद की वरिष्ठ नेता और बिंझारपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रमिला मलिक छह बार विधायक हैं। उन्होंने नवीन पटनायक कैबिनेट में मंत्री के रूप में कई प्रमुख पद भी संभाले। बीजद की तरफ विधानसभा अध्यक्ष का उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रमिला मलिक ने कहा कि मुझ पर विश्वास जताने और शीर्ष पद के लिए मुझे चुनने के लिए मैं सीएम नवीन पटनायक की आभारी हूं। मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि विधानसभा निष्पक्ष तरीके से काम करे।
--
यह एक शीर्ष पद है: प्रमिला
प्रमिला ने कहा कि यह एक शीर्ष पद है। उन्होंने कहा कि मैं सभी को साथ लेकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का प्रयास करूंगा। सीएम की सोच महिलाओं को प्रमुखता देने की है और उन्होंने महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण की मांग की। मुझे स्पीकर उम्मीदवार बनाकर सीएम ने साबित कर दिया है कि महिलाएं हर काम करने में सक्षम हैं।