21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओडिशा के पूर्व राजपरिवारों के यह दस लोग चुनाव मैदान में ठोक रहे ताल

देखना यह है कि इनमें से कितने जीत दर्ज करके सदन की चौखट पर पांव रखेंगे...

2 min read
Google source verification
file photo

file photo

(भुवनेश्वर): विभिन्न लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों से ओडिशा के चुनावी समर में रॉयल फैमिली के दस लोग बीजेडी, कांग्रेस और बीजेपी दलों के टिकट पर चाकचौबंद होकर डट गए हैं। देखना यह है कि इनमें से कितने जीत दर्ज करके सदन की चौखट पर पांव रखेंगे। बीजू जनता दल ने तीन महिलाओं को मैदान में उतारा है, जो पूर्व राजाओं के घराने की हैं। इनमें से उषादेवी गंजाम जिला के विधानसभा क्षेत्र चिकटी से हैं। नंदिनी देवी अपने क्षेत्र संखमुंडी और कल्यानी देवी परलाखेमुंडी विस क्षेत्र से मैदान में हैं। कल्यानी परलाखेमुंडी के राजा महाराजा कृष्णचंद्र गजपति की पोती और पूर्व सांसद गोपीनाथ गजपति की बेटी हैं।

अर्केश सिंह देव IMAGE CREDIT:
कलिकेश सिहदेव IMAGE CREDIT:
संगीता सिंहदेव IMAGE CREDIT:
केवी सिंहदेव IMAGE CREDIT:
ढेंकानाल लोस क्षेत्र से वहां के पूर्व राजा पूर्व केंद्रीय मंत्री केपी सिंह देव IMAGE CREDIT:
मनोमंजरी देवी को नीलगिरि विस क्षेत्र IMAGE CREDIT:

बलंगीर लोकसभा क्षेत्र में चार प्रत्याशी दो बीजेडी और दो बीजेपी से मैदान में हैं। बीजेडी ने राजा पूर्व बीजेडी लीडर केयू सिंह देव के दोनों बेटों कलिकेश सिहदेव और अर्केश सिंह देव को क्रमशः बलंगरी लोकसभा क्षेत्र और बलंगीर विधानसभा क्षेत्र से बीजेडी का टिकट दिया है। कलिकेश तो पिछले टर्म में सांसद भी रहे हैं। यहीं से पूर्व सांसद संगीता सिंहदेव और उनके पति क्रमशः बलंगीर लोस क्षेत्र और पटनागढ़ विस क्षेत्र से बीजेपी की टिकट पर मैदान में हैं। कांग्रेस ने नीलगिरि रायल फैमिली की मनोमंजरी देवी को नीलगिरि विस क्षेत्र टिकट दिया है। कांग्रेस ने ढेंकानाल लोस क्षेत्र से वहां के पूर्व राजा पूर्व केंद्रीय मंत्री केपी सिंह देव को प्रत्याशी बनाया है। बीजेपी ने नितेश गंगदेव को संबलपुर लोस क्षेत्र से टिकट दिया है।