(भुवनेश्वर): महिला होमगार्ड से बलात्कार के आरोपी सैनिक के भीतर अपराध भाव इस कदर जागा कि उसने पीड़िता से रविवार की देर शाम कंधमाल जिले में ब्याह रचा लिया। सैनिक को 16 जून को गिरफ्तार किया गया था। यह विवाह उदयगिरि मंदिर में संपन्न हुआ। सैनिक और पीड़िता ने साथ में जीने मरने की कसमें खायीं। इस मौके पर पीड़िता और युवक के परिजन भी मौजूद रहे।