
ओडिशा में फिर लौटी सर्दी, कंधमाल में ओले पड़े
भुवनेश्वर. ओडिशा जाते-जाते फिर सर्दी लौट आई है। कंधमाल के दरिंगबाड़ी क्षेत्र ओलों की बरसात हुई है तो सोनपुर में तापान 4 डिग्री सेल्सियस हो गया है। तटीय क्षेत्र में ठंड के साथ ही हवाओं ने थोड़ी ठिठुरन बढ़ा दी है। इस मौसम दरिंगबाड़ी में दूसरी बार ओलावृष्टि हुई है। यहां पर काफी संख्या में टूरिस्ट आते हैं। दरिंगबाड़ी को ओडिशा की कश्मीर घाटी कहा जाता है।
कंधमाल के जिले के ब्लाक दरिंगबाड़ी की तुलना कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से की जाती है। प्राकृतिक सौंदर्य से आच्छादित दरिंगबाड़ी का जाड़ा ओलावृष्टि पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। पर्यटकों का कहना है कि दरिंगबाड़ी का आनंद अविस्मरणीय है। इस पूरे क्षेत्र के सर्दी ने अपने आगोश में ले लिया है।
ओडिशा के करीब 13 जनपदों के क्षेत्रों में पारा 10 डिग्री से भी नीचे है। न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। कंधमाल के बाद अनुगुल सबसे ठंडा रहा। यही नहीं राउरकेला, सुंदरगढ़, झारसुगुडा में भी ठंड का असर रहा। कटक और भुवनेश्वर में तापमान दस से 11 के बीच रहा। मौसम विभाग ने ठंड का असर लगभग पांच दिन तक रहने के साथ ही वर्षा की संभावना से इंकार किया है।
ओडिशा की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें...
Published on:
12 Jan 2020 06:04 pm
बड़ी खबरें
View Allभुवनेश्वर
ओडिशा
ट्रेंडिंग
