
,,
Naxal Arrested: नक्सल प्रभावित जिले में सुरक्षबलों का लगातार सर्चिंग अभियान (CG Naxal terror) जारी है। वहीं नक्सलियों की धरपकड़ जारी है।(CG Naxal News) इस बीच जिलों में अलग अलग घटनाओं में शामिल एक इनामी सहित पांच नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
इनमें से तीन को बीजापुर पुलिस ने व दो नक्सलियों को सुकमा पुलिस ने गिरफ्तार किया है । इन पर कई संगीन वारदात में शामिल होने का आरोप पुलिस ने लगाया है। इसमें माओवादी विरोधी अभियान के तहत फरसेगढ़ की संयुक्त टीम द्वारा एरिया डामिनेशन के दौरान चिन्तनपल्ली से 3 माओवादियों को पकड़ने में सफलता मिली।
सुंदरू कुरसम, वामन पोयाम, राकेश मुड़मा पप ग्रामीण से मारपीट करने एवं लूट का आरोप था। वहीं दूसरी ओर चिंतागुफा थाना क्षेत्र से सक्रिय 2 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर अपना नाम कवासी भीमा व मड़कम हिड़मा बताया। दोनों ने नक्सल संगठन में दोनों मिलिशिया सदस्य के पद कार्य करना बताया गया। दोनोें नक्सल संगठन में विगत 5-6 वर्षो से सक्रिय थे।
Published on:
13 Mar 2024 03:04 pm
बड़ी खबरें
View Allबीजापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
