9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाल दिवस के अवसर पर स्कूलों में आनंद मेला का आयोजन, शिक्षकों और बच्चों ने जमकर उठाया लुफ्त

Children's day celebration: नगर के प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम संस्था अंकुर पब्लिक स्कूल के चार दिवसीय बाल महोत्सव के आयोजन में बच्चों ने अपने हुनर का भरपूर जलवा दिखाया और आकर्षक पुरस्कार जीते। बाल दिवस के अवसर पर आयोजित चार दिवसीय आयोजन में 300 से ज्यादा बच्चों ने 30 प्रतियोगिताओ में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

2 min read
Google source verification
.

बाल दिवस के अवसर पर स्कूलों में आनंद मेला का आयोजन, शिक्षकों और बच्चों ने जमकर उठाया लुफ्त

Children's day celebration: बाल दिवस के अवसर पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मोहम्मद जाकिर खान अंकुर फाउन्डेशन के अध्यक्ष रूबिना परवीन, प्राचार्य रश्मि मिश्रा ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला और बच्चों से चाचा नेहरू के जीवन आदर्शो को अपनाने की सलाह दी। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को ट्राफी, शील्ड व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

विजेताओं में फैंसी ड्रेस (प्री प्रायमरी) वैदिक भोई, सानवी ठाकुर फैसी ड्रेस (प्रायमरी) सांची भोई, पी. आध्या, हर्ष रामटेके फैंसी ड्रेस (हायर सेकेण्ड्री) रिषभ डोंगरे, रूचिका आईला। राईटिंग कॉम्पिटिशन (जुनियर हिन्दी) में गेलमनी मौर्य, रेशम हेमला, राईटिंग कॉम्पिटिशन (सिनियर) साक्षी मरकाम, अंकिता कुरसम राईटिंग कॉम्पिटिशन (अंग्रेजी) जुनियर प्राची हेमला, मोहम्मद शाकिब, राईटिंग कॉम्पिटिशन अंग्रेजी (सिनियर) रूचिका आईला, इशिता सेमल। निबंध लेखन प्रतियोगिता गायत्री गुरला, जिनेद एण्ड्रिक, रिषभ डोंगरे। चित्रकला में पल्लवी राव, किंजल लिंगम, हर्षिता जागर, नैन्शी पटेल, पायल सलाम। रंगोली साक्षी समूल, सोनी गुरला समूह, रेशमा हेमला समूह। मेहंदी रिया साहू, हुमैरा खान। दौड़ (बालक नर्सरी) जयेश वासम, डिमांशु दुर्गम दौड़ (बालिका नर्सरी) जैक्लिन एक्का, वंशिका, मैढक दौड़ (बालक) ईशांत पोरतेक, नयन जुमार, मेढ़क दौड (कन्या) दीपिका कश्यप, ईशिका झाड़ी। कुर्सी दौड़ (बालक) विहान जुमड़े, चिराग मण्डल, शोर्य केवर्त, देवांश सलाम कुर्सी दौड़ (कन्या) हितिक्षा, जिज्ञिस्या पिरला, रिया वासम, अनन्या यादव स्लो साईकल रैस (बालक सिनियर) अजय कुरसम, कबीर खान स्लो साईकल रैस (कन्या सिनियर) साक्षी मरकाम, ईशिता सेमल खो-खो बालिका संस्कृति चौहान ग्रुप, रश्मि ग्रुप, खो-खो बालक सुमन तेलम ग्रुप, वासु केला ग्रुप, व्हालीवॉल अजय कुरसम ग्रुप। कबडडी (सिनियर बालक) राहुल शर्मा ग्रुप कबडडी (बालक जुनियर) सौरभ तेलम ग्रुप कबडडी (बालिक जुनियर) पूजा कलमू, कबडडी (बालिका सिनियर) एंजेलिना हाई ग्रुप। गोला फेंक अशोक नक्का, दर्शिल उप्पल, अमिष भगत। तवा फेंक युवराज मरकाम, अंकिता कुरसम, सिदाद्ध गुज्जा। रस्सा खींच ओम कुमारी ग्रुप, साक्षी ग्रुप, सुमन तेलम ग्रुप, विशाला चेरपा ग्रुप। आनंद मेला व्यंजन प्रतियोगिता में संस्कृति चौहान, सिद्धार्थ गुज्जा, एंजेलिना हाई, दुर्गा सात्विका रेडडी, राहुल शर्मा ग्रुप ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुये प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया। इस अवसर पर सभी बच्चों को संस्था द्वारा भोजन कराया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में उप प्राचार्य रितू चौहान, कन्नम श्रीलता, केजी विजय, प्रिति कुर्रे, भूपेन्द्र कुमार, संस्मिता करन, अंकिता भोई, प्रिति कोर्राम, दीपांजली दास के साथ संस्था के सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं व कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

यह भी पढ़ें : Children’s Day 2022: बाल दिवस समारोह में शामिल होंगे सीएम बघेल, ”नेहरू का भारत डॉट कॉम” वेबसाईट का करेंगे शुभारंभ

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में भी बाल मेला का आयोजन
बीजापुर में भी स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस के अवसर पर बाल मेला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, विशिष्ट अतिथि नगरपालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लुर ने केक काटकर व भारत माता के छाया चित्र पर दीप जला व माल्यार्पण कर मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया।

बाल मेले में बच्चों के द्वारा चाट, चाउमीन, बर्गर, समोसे, कोल्ड ड्रिंक्स, अप्पे, गेम्स, गुपचुप आदि के स्टाल लगाए गए थे। इन स्टालों से अभिभावकों और शिक्षकों ने खरीदारी कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने और मनोरंजन के लिए इस बाल मेले का आयोजन किया गया। प्राइमरी के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।