घटना शनिवार की शाम करीब 5.30 बजे की है। बताया जा रहा है, हमला उस वक्त हुआ जब चौपर की सुरक्षा के बाद दोनों जवान शाम को वापस कैंप में जा रहे थे। इसी दौरान कैंप के कुछ पहले ही ताक लगाए माओवादियों ने फायर कर दिया। जिससे दोनों जवान घायल हो गए। जानकारी लगते ही सुरक्षा जवान कैंप से पहुंचे और इलाज शुरू किया।