Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bijapur Naxal Attack: नक्सलियों ने एक और महिला को उतारा मौत के घाट, चार दिनों में 4 लोगों की हत्या

Bijapur Naxal Attack: नक्सलियों ने फिर एक महिला की निर्मम हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि नक्सलियों द्वारा दूसरी महिला पर अटैक किया गया। महिला पर मुखबिरी का आरोप लगाया गया था।

2 min read
Google source verification
Bijapur Naxal Attack

Bijapur Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से लगातार नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आ रही है। एक बार फिर नक्सलियों ने महिला पर पुलिस के लिए मुखबिरी का आरोप लगाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। नक्सलियों के मद्देड़ एरिया कमेटी ने पर्चा फेककर हत्या की जिम्मेदारी ली है। वहीं पिछले दो दिनों में नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में दो महिलाओं की हत्या कर चुके हैं।

Bijapur Naxal Attack: जानें पूरा मामला

तेलंगाना पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाकर सुकरा यालम की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की। 7 दिसंबर की सुबह 8 बजे घर से दंपत्ति का अपहरण कर गांव से 3 किलोमीटर दूर जंगल ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। पति रामैया यालम की डंडों से पिटाई कर रिहा किया।

देर रात सूचना मिलने के बाद आज सुबह मौके पर पुलिस पहुंची। शव को बरामद किया गया। बीते तीन दिनों में दो पूर्व सरपंच सहित दो महिलाओं की निर्मम हत्याओं से ग्रामीण दहशत में हैं। मद्देड़ थानाक्षेत्र के लोदेड गांव का मामला बताया जा रहा है। इसकी जानकारी SP जितेंद्र यादव ने दी।

मारे गए 7 माओवादी की खबर महिला ने दी थी

मद्देड़ थाना क्षेत्र के लोडेढ़ में नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है। जहां की 40 वर्षीय महिला यालम सुकरा का अपहरण करने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। नक्सलियों के मद्देड़ एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। नक्सलियों ने पर्चा फेंककर इसकी सूचना दी है। महिला पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। नक्सलियों का आरोप है कि, जिस मुठभेड़ में 7 माओवादी मारे गए उसकी मुखबिरी महिला ने की थी।

यह भी पढ़ें: CG Naxal Terror: बस्तर में नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों को फांसी पर लटकाया, फिर.. दशहत में लोग

नक्सलियों ने बीजपुर में अब तक चार लोगों को उतारा मौत के घाट

वहीं दो दिन पहले बीजापुर में दो महिला समेत दो पूर्व सरपंचों का अपरहण कर नक्सलियों ने निर्मम हत्या कर दी थी। नक्सलियों ने प्रेस नोट में जारी करके भाजपा पार्टी से जुड़ने का आरोप लगाया था। यह पूरा मामला भैरमगढ़ थाना क्षेत्र का था।

बीते सोमवार को बिरयाभूमि गांव के रास्ते से नक्सलियों ने पूर्व सरपंच सुकलु फरसा का अपहरण किया था। जिसके बाद नक्सलियों ने पूर्व सरपंच को मौत के घाट उतार दिया। बुधवार को परिजन और बेटी यामिनी ने थाना में सूचना के दौरान सोशल मीडिया में पिता को छोड़ने मार्मिक अपील की थी। नक्सलियों ने प्रेस नोट में भाजपा पार्टी से जुड़ने का लगाया आरोप।

एक और पूर्व सरपंच की हत्या

Bijapur Naxal Attack: वहीं कडेर के पूर्व सरपंच सुखराम अवलम को नक्सलियों ने मौत के घाट उतार दिया था। बीते दिन नक्सलियों ने पूर्व सरपंच को मुर्गा बाजार से अपहरण किया था। एक ही दिन में दो पूर्व सरपंचों की नक्सलियों ने हत्या की थी। यह पूरा मामला नैमेड थाना क्षेत्र का था।