11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bijapur Naxal Attack : बस्तर में नक्सलियों का तांडव… IED बम के चपेट में आए जवान, तीन नक्सली भी घायल

CG Naxal Attack : नक्सलियों के भारत बंद के आह्वान के कारण अंदरूनी इलाकों में यात्री परिवहन प्रभावित रहा।

less than 1 minute read
Google source verification
jagdalpur_naxal.jpg

Naxal Attack : नक्सलियों के भारत बंद के आह्वान के कारण अंदरूनी इलाकों में यात्री परिवहन प्रभावित रहा। बीजापुर,सुकमा और नारायणपुर जिलों के नक्सल प्रभावित इलाकों में यात्री बसों के न चलने से लोग परेशान रहे, लेकिन इस दौरान कोई बड़ी वारदात की सूचना नहीं है। (cg naxal attack) भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर निकले सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच पोटेनार के जंगलों में मुठभेड़ हो गई।

यह भी पढ़ें : Train Alert : रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर... दुरंतो एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें हो रही घंटों लेट, स्टेशन जाने पहले देखें लिस्ट...

Naxal Terror : पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डीआरजी और बस्तर फाइटर की टीम नक्सल ऑपरेशन पर भेजी गई थी। जांगला थाना क्षेत्र के पोटेनार के जंगलों में मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के घायल होने का अंदेशा है। (cg naxal's) इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है। (naxal attack) मुठभेड़ के दौरान एक जवान प्रेशर आईईडी के चपेट में आने से घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इसी बीच भैरमगढ़ के बेलचर और बासागुड़ा के तिम्मापुर से 5-5 किलो के दो आईईडी बरामद कर नष्ट कर दिए गए।